बृहस्पतिवार, 15 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 15 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 15 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:05, काशी-प्रात: 05.43, कानपुर-प्रात: 05:53, पटना-प्रात: 05:35, देहरादून-प्रात: 06:02, गोरखपुर-प्रात: 05:41, लखनऊ-प्रात: 05:51 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:26, काशी-सायं 06:02, कानपुर-सायं 06:13, पटना-सायं 05:53, देहरादून-सायं 06:23, गोरखपुर-सायं 06:01, लखनऊ-सायं 06.11 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 09.36, काशी-रात्रि 09:19, कानपुर-रात्रि 09.28, पटना-रात्रि 09:10, देहरादून-रात्रि 09:29, गोरखपुर-रात्रि 09.15, लखनऊ-रात्रि 09.25 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 10:45, काशी-प्रात: 10:15, कानपुर-प्रात: 10:28, पटना-प्रात: 10:07, देहरादून-प्रात: 10:45, गोरखपुर-प्रात: 10:16, लखनऊ-प्रात: 10:26। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 24, शक् संवत् 1944। अश्विन कृष्ण पंचमी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 31, प्रविष्टें। सफर 18, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। अश्विन कृष्ण पक्ष पंचमी पूर्वा. 11:00 बजे तक, तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। भरणी नक्षत्र प्रात: 08:04 बजे तक, तदन्तर कृत्तिका नक्षत्र प्रारम्भ। हषर्ण योग अर्धरात्रियोत्तर 05:27 बजे तक, तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मेष राशि का पूर्ण भोकर अप. 14:28 बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। चन्द्र षष्ठी, षष्ठी श्राद्ध, यायीजय योग सूर्योदय से प्रात: 08:04 बजे तक।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वष्रा संभव। उत्तर मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। पूर्ववत दिन की अपेक्षा रात्रि में मौसम ठंडा होगा। मध्य क्षेत्रों में हल्की गर्मी रहेगी।
मेष : प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लघंन न होने दें। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद संभव।
बृषभ : कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। सगे-संबंधियों के बीच व्यवहार कुशल बनें। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
कर्क : दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है।
कन्या : हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। रोजगार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। रोजगार में लाभ के आसार हैं।
तुला : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। कुछ घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आलस्य का त्याग करें।
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां असंतोष पैदा करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
धनु : बाहर समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार में प्रगति संभव। धनागम के नये स्रोत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।
कुंभ : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।
मीन : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। बीती हुई बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।
Tweet![]() |