18 से 24 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 से 24 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() 18 से 24 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
मेष-पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम हेतु केंद्रित होगा। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है। घरेलू उलझनों को सुलझाने में केंद्रित होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गंभीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें।
वृषभ-मन नई उमंगों से प्रभावित रहेगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। आर्थिक क्षेत्र में बड़े परिवर्तन का समय है। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है।
मिथुन-आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। शिक्षा में समुचित परिश्रम हेतु केंद्रित होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। किसी ने व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। अभिभावकों व श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यों में सक्रियता से लोकप्रिय होंगे। कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं रहेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता होगी। घरेलू वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
सिंह-बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनायेंगी। महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। राजनीतिज्ञों को थोड़ा उथल पुथल का सामना करना पड़ सकता है। छोटी-छोटी बातो पर क्रोध न करें। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। विषम स्थिति में संयम से काम लें। कुच आर्थिक परेशानियां रहेंगी। महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से प्रसन्न होंगे राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन का योग है। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व जानकारों से सलाह लें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओंंव आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
तुला-मन प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंतित होगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।
वृश्चिक-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। संघषर्पूर्ण समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आयेंगे। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। परिजनों व निकट संबंधियों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
धनु-एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख, मिल रहे अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील रहेंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-रविवार एवं सोमवार को परिवार में कोई मांगलिक आयोजन संभव। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता संभव। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। नये दायित्वों वृद्धि से उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। व्यावसायिक ब्यस्तता बढ़ेगी। शुक्रवार एवं शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसमें सुधार लायें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कुंभ-मन में ढेर सारी चिंताएं रहेंगी। अच्छे विचारों से प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदाययी समय होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयेग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचागी। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से निकटता बढ़ेगी।
| Tweet![]() |