सोमवार, 19 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 19 Sep 2022 12:16:50 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 19 सितम्बर, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 19 सितम्बर, 2022 का राशिफल

मेष: जीवन की कठिनाईयों के कारण मन में हीन भावना न लाएं। अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।      

बृषभ: भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। महत्वपूर्ण कायरे में लापरवाही हानिकारक हो सकती है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलें।     

मिथुन: कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ केअवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्चस्तरीय व्यक्तियों का सहयोग प्राप्त होगा।     

कर्क: किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित व्यवस्था के लिए मन चिन्तित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का आभास होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

सिंह: नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। कार्यकुशलता व सुन्दर बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।

कन्या: किसी महत्पूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। किसी नए कार्य की सार्थकता के लिए मन प्रयत्नशील होगा।    

तुला: वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार और अविवाहितों के विवाह होने के योग बन रहे हैं। अच्छी व्यवहारकुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी।   

वृश्चिक: परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में कोई कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिन्तित होगा।   

धनु: कुछ नए आय के संसाधन बनेंगे। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति निकट संबंधों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। निकटस्थ संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।       

मकर: अत्यधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।

कुंभ: कुछ कानूनी मामले भी हल होते नजर आएंगे। जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। किसी नए रिश्ते में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा।

मीन:  कार्य क्षेत्र में अपने बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाऐंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याएं मन पर दबाव बनाएंगी। बहुत सारे अवरोधित कार्यों के हल के आसार बनेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment