मंगलवार, 20 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 20 Sep 2022 09:29:47 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 20 सितम्बर, 2022 का राशिफल


मंगलवार, 20 सितम्बर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05.45, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:04, गोरखपुर-प्रात: 05:44, लखनऊ-प्रात: 05:53 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:20, काशी-सायं 05:56, कानपुर-सायं 06:07, पटना-सायं 05:48, देहरादून-सायं 06:17, गोरखपुर-सायं 05:55, लखनऊ-सायं 06.05 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.35, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01:20, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01:28, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01:10, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01:28, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.15, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.25 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:15, काशी-अप. 02:42, कानपुर-अप. 02:56, पटना-अप. 02:34, देहरादून-अप. 03:16, गोरखपुर-अप. 02:44, लखनऊ-अप. 02:55। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 29, शक् संवत् 1944। अश्विन कृष्ण दशमी, संवत् 2079, सौर (कन्या) अश्विन मास की 05, प्रविष्टें। सफर 23, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन कृष्ण पक्ष दशमी रात्रि 21:26 बजे तक तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र रात्रि 21:07 बजे तक, तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। वरीयान योग प्रात: 08:25 बजे तक, तदन्तर परिघ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर अप. 14:24 बजे कर्क राशि में प्रवेश कारेगा। भद्रा प्रात: 08:13 बजे से रात्रि 21:26 बजे तक (स्वर्ग), दशमी श्राद्ध।

मौसम : उत्तर-मध्य क्षेत्रों में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा थोड़ा गरम दिन होगा किंतु रात्रि का मौसम ठंडा होगा। पश्चिमोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभव। दक्षिण समुद्रतटीय स्थानों पर वर्षा संभव।

मेष : जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने का योग है। जीवन साथीत का सहयोग मिलेगा।    
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव। आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
मिथुन : ईरीय आस्था में वृद्धि होगी। असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। राजनीतिज्ञों के लिए स्थितियां लाभप्रद रहेंगी। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। जीवन साथी का स्नेह प्राप्त होगा।   
कर्क : भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य संबंधी चिंताओं को छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों। निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें।
सिंह : किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव। नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्योंं में ब्यतीत होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।   
कन्या : निराशावादी विचारों का त्याग करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षि है।
तुला : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के लोगों कीक क्रियाशीलता बढ़ेगी। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग उत्साह का संचार होगा।   
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा जल्द ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेंगी। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
धनु : पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। महत्वपूर्ण दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दवाब बनाएंगे। घर में खुशहाली रहेगी।    
मकर : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। जीवन साथीत के स्वास्थ्य  का पूरा ख्याल रखें।     
कुंभ : सगे-संबंधियों के बीच नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी।    
मीन : पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते हैं।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment