बुधवार, 21 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 21 Sep 2022 06:35:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 21 सितम्बर, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 21 सितम्बर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:08, काशी-प्रात: 05:46, कानपुर-प्रात: 05:56, पटना-प्रात: 05:37, देहरादून-प्रात: 06:05, गोरखपुर-प्रात: 05:44, लखनऊ-प्रात: 05:54 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:19, काशी-सायं 05:55, कानपुर-सायं 06:06, पटना-सायं 05:47, देहरादून-सायं 06:16, गोरखपुर-सायं 05:54, लखनऊ-सायं 06:04 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:32, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:15, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:24, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:06, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:25, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:11, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:21 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03:57, काशी-अप. 03:25, कानपुर-अप. 03:39, पटना-अप. 03:17, देहरादून-अप. 03:57, गोरखपुर-अप. 03:27, लखनऊ-अप. 03:37 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 30, शक् संवत् 1944। अश्विन कृष्ण एकादशी, संवत् 2079, सौर (कन्या)अश्विन मास की 06, प्रविष्टें। सफर 24, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन कृष्ण पक्ष एकादशी रात्रि 23:34 बजे तक, तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। पुष्य नक्षत्र रात्रि 23:46 बजे तक, तदन्तर ओषा नक्षत्र प्रारम्भ। परिघ योग प्रात: 09:11 बजे तक, तदन्तर शिव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि में ही संचरण करेगा। एकादशी श्राद्ध, इन्दिरा एकादशी व्रत सबका, शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में अर्धरात्रियोत्तर 04:48 बजे प्रवेश करेगा।        

मौसम : उत्तर मैदानी क्षेत्रों में दिन में गर्मी रहेगी। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वष्रा संभव। पश्चिामेत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में वष्रा संभव।

राशिफल

मेष : जीविका क्षेत्र में कार्यकुशलता का जौहर बिखेरेंगे। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। अत्याधिक कार्योंं की ब्यस्तता से मन परेशान होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।      
बृषभ : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। काफी सारे अवरोधित कार्योंं का हल होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में संबंधों का सहयोग प्राप्त होगा।     
मिथुन : महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उच्च स्तरीय लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। नौकरी क्षेत्र में ब्यस्तता रहेगी। घर-परिवार में खुशहाल माहौल होगा।    
कर्क : परिजनों से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। आवेश में किये गये कार्य से हानि संभव। महत्वपूर्ण कार्योंं के प्रति आलस्य न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन चिंतित होगा।   
सिंह : किसी नये कार्य की सार्थकता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य में थोड़ी कठिनाई का अभास होगा। घर में किसी मेहमान के आगमन से व्यय संभव।  
कन्या : किसी महत्वपूर्ण कार्य की तैयारी में समुचित साधन व्यवस्था के लिए के मन चिंतित होगा। कुछ कठिनाइयों से मन में नकारात्मक विचार स्थान पायेंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।   
तुला : किसी नये रिश्ते के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कार्यकुशलता व अच्छी बौद्धिक क्षमता से जीविका क्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। राजनीतिज्ञों की व्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
वृश्चिक : अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा लेकिन प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। नौकरी का वातावरण अरुचिकर लगेगा।
धनु : नैतिक जिम्मेदारियों में आपकी सजगता काबिले तारीफ होगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकट संबंधों में आपकी अच्छी छबि बनेगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न होगा।    
मकर : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
कुंभ : अच्छी व्यवहार कुशलता से सामाजिक मान-मर्यादा में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों को लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। कुछ नई जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनाएंगी।
मीन : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीन भावना न आने दें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे सफलताएं मिलेंगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment