बृहस्पतिवार, 22 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 22 Sep 2022 08:04:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 22 सितम्बर, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 22 सितम्बर, 2022 का राशिफल

मेष : अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। स्वास्थ्य का पूरा ख्याल करें। सामान्य दिनचर्या के साथ व्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव। नौकरी-पेशे में अधिकारियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।    
बृषभ : मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।
मिथुन : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा संबंधों में प्रभावी बनेंगे। भविष्य संबंधी चिंताएं मन में नकारात्मक विचार लाएंगी। कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी।            
कर्क : दुबिधाओं को त्याग सही योजनाओं पर केंद्रित हों। भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाती है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें।           
सिंह : किसी पुराने संबंधी से निकटता बढ़ेगी। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।  पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है।          
कन्या : हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा रखना ठीक नहीं है। रोजगार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी।  मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं होंगी। रोजगार में लाभ के आसार हैं।   

तुला : भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर अपनी आर्थिक क्षति कर सकते हैं। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी। कुछ घरेलू चिंताओं से मन ग्रसित होगा। आलस्य का त्याग करें।       
वृश्चिक : अर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां असंतोष पैदा करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।           
धनु : बाहर समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें। नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अंदर हीनता न आने दें।       
मकर : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की सकुशल पूर्ति करने में सक्षम होंगे। रोजगार में प्रगति संभव। धनागम के नये स्रेत बनेंगे। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।              
कुंभ : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन चिंतित होगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा।         
मीन : ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। बीती हुई बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment