सोमवार, 26 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 26 Sep 2022 10:00:29 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 26 सितम्बर, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 26 सितम्बर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:11, काशी-प्रात: 05:47, कानपुर-प्रात: 05:58, पटना-प्रात: 05:39, देहरादून-प्रात: 06:08, गोरखपुर-प्रात: 05:46, लखनऊ-प्रात: 05:56 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:13, काशी-सायं 17:50, कानपुर-सायं 18:01, पटना-सायं 17:41, देहरादून-सायं 18:09, गोरखपुर-सायं 17:48, लखनऊ-सायं 17:58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 06:21, काशी-प्रात: 05:57, कानपुर-प्रात: 06:08, पटना-प्रात: 05:48, देहरादून-प्रात: 06:17, गोरखपुर-प्रात: 05:55, लखनऊ-प्रात: 06:05 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 18:40, काशी-सायं 18:17, कानपुर-सायं 18:28, पटना-सायं 18:08, देहरादून-सायं 18:36, गोरखपुर-सायं 18:15, लखनऊ-सायं 18:25 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय अश्विन 04, शक् संवत् 1944। अश्विन शुक्ल प्रतिपदा, संवत् 2079, सौर (कन्या)अश्विन मास की 11, प्रविष्टें। सफर 29, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (01) अर्धरात्रयोत्तर 03:08 बजे तक, तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रात: 05:54 बजे तक, तदन्तर हस्त नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग प्रात: 06:42 बजे तक, तदन्तर ब्रह्म योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:02 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात ऐन्द्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में ही संचरण करेगा।  अश्विन शुक्ल पक्ष प्रारम्भ, शारदीय नवरात्र आरम्भ, घट कलश स्थापना, ध्वजारोहण, अशोक व्रत, महाराज अग्रसेन जयन्ती, यायीजय योग सूर्योदय से अर्धरात्रयोत्तर 03:08 बजे तक।

मौसम: उत्तर मध्य भारत में कई स्थानों पर  हल्की वर्षा होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में तेज वर्षा होगी। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। पश्चिम-दक्षिण समुद्र तट पर भी भारी वर्षा होगी।

मेष: लाभकारी संबंधों में नजदीकियां बढ़ सकती हैं। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभावुकता का अहसास कराएंगी।    
बृषभ: आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा।     
मिथुन:  कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में रहत मिलेगी। कुछ भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।  
कर्क: भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।  
सिंह: नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। शासन-सत्ता से जुड़े व्यक्तियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।  
कन्या: भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में अर्थिक दबाव डाल सकती हैं। सुन्दर राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।  
तुला: परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार बन रहे हैं।   
वृश्चिक: भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।   
धनु:  उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। भावनाओं पर नियंत्रणकर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।
मकर:  नए सम्बन्धों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी।       
कुंभ: सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपके गरिमा में वृद्धि करेगी। शासन-सत्ता की दिशा में केन्द्रित व्यक्तियों के लिए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।    
मीन: किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment