मंगलवार, 27 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 27 Sep 2022 11:12:55 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 27 सितम्बर, 2022 का राशिफल


मंगलवार, 27 सितम्बर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:11, काशी-प्रात: 05:48, कानपुर-प्रात: 05:59, पटना-प्रात: 05:39, देहरादून-प्रात: 06:08, गोरखपुर-प्रात: 05:47, लखनऊ-प्रात: 05:56 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:12, काशी-सायं 17:49, कानपुर-सायं 17:59, पटना-सायं 17:40, देहरादून-सायं 18:08, गोरखपुर-सायं 17:47, लखनऊ-सायं 17:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 07:19, काशी-प्रात: 06:53, कानपुर-प्रात: 07:05, पटना-प्रात: 06:45, देहरादून-प्रात: 07:16, गोरखपुर-प्रात: 06:53, लखनऊ-प्रात: 07:03 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 19:11, काशी-रात्रि 18:50, कानपुर-रात्रि 19:00, पटना-रात्रि 18:41, देहरादून-रात्रि 19:06, गोरखपुर-रात्रि 18:47, लखनऊ-सायं 18:57। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय अिन 05, शक् संवत् 1944। अश्विन शुक्ल द्वितीया, संवत् 2079, सौर (कन्या)अिन मास की 12, प्रविष्टें। सफर 30, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष द्वितीया (02) अर्धरात्रयोत्तर 02:28 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र प्रात: 06:16 बजे तक, तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। ब्रह्म योग प्रात: 06:42 बजे तक, तदन्तर ऐन्द्र योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:02 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात वैधृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर सायं  18:17 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। चन्द्रदर्शन मुहुर्त30, पुण्यप्रदा, सूर्य हस्त नक्षिमें अपराहन् 12:42 बजे प्रवेश करेगा, द्विपुष्कर योग, स्त्री-पुरुष, सूर्यसूर्य जम्बूक वाहन नाड़ी, तदीश भव, अल्पवृष्टि हो।   

मोैसम : उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी वर्षा होगी। साथ ही पश्चिम-दक्षिण समुद्र तट पर भी वर्षा के आसार है। मध्य भारत व उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में मौसम साफ होगा।    

मेष : परिवार में किसी सदस्य की वजह से मन परेशान होगा। निकटस्थ संबंधों पारदर्शी व कर्तव्यनिष्ठ बनें। संबंधों के अनुकूल नैतिक मर्यादा का पालन करें। संबंधों में छोटी-छोटी बातों को दिल से न लगावें।    
बृषभ : संघर्ष के इन दिनों में धैर्य और हिम्मत से काम लेंवें। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। परिजनों के सुख-दुख से प्रभावित मन परिवार को संजोने में केन्द्रित होगा।    
मिथुन : बीते हुए व आने वाले कल के बारे में सोचना छोड़ वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। आकस्मिक ढेर सारे तनाव मन पर प्रभावी होंगे। निराशावादी बिचारों को त्याग कर आशावादी बनें।       
कर्क : धार्मिक व पारम्परिक कायरे में मन केन्द्रित होगा। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कोई सृजनात्मक कार्य सम्पादित होगा। भविष्य संबंधित योजनाएं मन में प्रभावित होंगी।

सिंह : नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव।   
कन्या : कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकतें है। प्रणय संबंधों को लेकर मन चिन्तित रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में आप कुछ नई योजनाओं को सार्थक करेंगे।  
तुला : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्ररिश्रम तीव्र होगा। मन प्रसन्न व उत्साहित रहेगा। प्रियजनों के सहयोग से महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है।
वृश्चिक : मन नये धनागम के युक्तियों पर केन्द्रित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी अचल सम्पत्ति की लेने की योजना बन सकती है। कार्य क्षेत्र के किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।
धनु : नाजुक संबंधों के भावनात्मक कष्टों को भूल वर्तमान को बेहतर बनावें। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे।
मकर : गलतियों को स्वीकारते हुए संबंधों में क्षमायाचना करें और शान्त भाव से अच्छे कायरे द्वारा उसकी प्रायश्चित भी करें। पूर्वाग्रह वश मन में किसी प्रकार की शंका न पालें।   
कुम्भ : किसी संबंध को लेकर पूरे परिवार को विरोध का सामना करना पड़ेगा। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। परिवार को सुव्यवस्थित चलाने में आपका विशेष योगदान होगा।  
मीन : मन पर नियन्तण्रकरें और कर्तव्यनिष्ठ बनें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। मन ढ़ेर सारी पूर्वाग्रह प्रभावित होगा। पुरानी बातों कों भूल कर वर्तमान के साथ समझौता करें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment