बृहस्पतिवार, 29 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 29 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 29 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:12, काशी-प्रात: 05:49, कानपुर-प्रात: 06:00, पटना-प्रात: 05:40, देहरादून-प्रात: 06:09, गोरखपुर-प्रात: 05:48, लखनऊ-प्रात: 05:57 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:09, काशी-सायं 17:47, कानपुर-सायं 17:57, पटना-सायं 17:38, देहरादून-सायं 18:06, गोरखपुर-सायं 17:45, लखनऊ-सायं 17:55 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:22, काशी-प्रात: 08:53, कानपुर-प्रात: 09:06, पटना-प्रात: 08:44, देहरादून-प्रात: 09:22, गोरखपुर-प्रात: 08:54, लखनऊ-प्रात: 09:04 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 20:22, काशी-रात्रि 20:04, कानपुर-रात्रि 20:13, पटना-रात्रि 19:55, देहरादून-रात्रि 20:15, गोरखपुर-रात्रि 20:00, लखनऊ-रात्रि 20:10। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय अश्विन 07, शक् संवत् 1944। अश्विन शुक्ल चतुर्थी, संवत् 2079, सौर (कन्या)अश्विन मास की 14, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 02, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्थी (04) अर्धरात्रयोत्तर 00:09 बजे तक, तदन्तर पंचमी तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र प्रात: 05:52 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 05:12 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग अर्धरात्रयोत्तर 00:55 बजे तक, तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोकर रात्रि 23:24 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रारम्भ अपराह्न 12:50 बजे से अर्धरात्रयोत्तर 00:09 बजे तक, रथोत्सव चतुर्थी, वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत।
मौसम: उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम साफ रहेगा। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम ठंडा रहेगा। मध्य भात में रात्रि में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा होगा। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं।
मेष: अपने कायरे को समयानुकूल पूर्ण करने का प्रयत्न करें। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सफलता के लिए मन नई युक्तियों पर केन्द्रित होगा।
बृषभ: वर्तमान की स्थिति देखते हुए भविष्य की चिन्ता बढ़ेगी, फिर भी कुछ नए आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे। आप अपने स्वभावभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं।
मिथुन: किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिन्तित करेगा। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता के क्षेत्र में सफलताएं मिलेंगी। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति के लिए चिन्तित होंगे।
कर्क: महत्वपूर्ण कायरे के प्रति समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा। व्यवसायिक सम्बन्धों में अपनी व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा मे प्रयत्न तीव होगा।
सिंह: सुन्दर सोच का सुन्दर लाभ प्राप्त करेंगे। कार्य पेशे में कुछ बदलाव अरुचिकर लगेगा। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ के आसार बनेंगे। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
कन्या: कुछ नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओत-प्रोत होगा।
तुला: अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। क्षमता से अधिक कायरे का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
वृश्चिक: अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता के लिए आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्यधिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
धनु: उच्चस्तरीय व्यक्तियों के सानिध्य से मनोबल मजबूत होगा। शासन-सत्ता के क्षेत्र में सफलताएं अर्जित करेंगे। कानूनी मामलों में कठिनाईयां संभव। तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें।
मकर: किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिन्ताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। संबंधों से भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा।
कुंभ: अपने मन को किसी नए रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केन्द्रित करें। सुन्दर कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। नये संबंधों के साथ आपकी सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।
मीन: नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
Tweet![]() |