शनिवार, 1 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Oct 2022 08:13:28 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 1 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।


शनिवार, 1 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:13, काशी-प्रात: 05:50, कानपुर-प्रात: 06:01, पटना-प्रात: 05:41, देहरादून-प्रात: 06:11, गोरखपुर-प्रात: 05:48, लखनऊ-प्रात: 05:58 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:07, काशी-सायं 17:45, कानपुर-सायं 17:56, पटना-सायं 17:36, देहरादून-सायं 18:03, गोरखपुर-सायं 17:43, लखनऊ-सायं 17:53 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वाह्न 11:35, काशी-पूर्वाह्न 11:02, कानपुर-पूर्वाह्न 11:17, पटना-प्रात: 10:54, देहरादून-पूर्वाह्न 11:36, गोरखपुर-पूर्वाह्न 11:0, लखनऊ-पूर्वाह्न 11:15 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 21:56, काशी-रात्रि 21:41, कानपुर-रात्रि 21:49, पटना-रात्रि 21:31, देहरादून-रात्रि 21:48, गोरखपुर-रात्रि 21:36, लखनऊ-रात्रि 21:46 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय अश्विन 09, शक् संवत् 1944। अश्विन शुक्ल षष्ठी, संवत् 2079, सौर (कन्या)अश्विन मास की 16, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 04, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष षष्ठी (06) रात्रि 20:47 बजे तक, तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 03:11 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग रात्रि 19:57 बजे तक, तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ।  चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर रात्रि 20:11 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। बिल्व निमंत्रण।     
मौसम: पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में बादल छाएं रहेंगे। रात को ठंड रहेगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड बढ़ेगी। पूर्वी भारत में कहीं-कहीं वष्रा के आसार हैं। पूर्ववत् दिन की अपेक्षा मौसम ठंडा रहेगा।

मेष: अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कायरे को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। व्यावसायिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।     

बृषभ: परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती है। भौतिक महत्वाकांक्षाएं अभाव का अहसास करेंगी। पूजा-पाठ में मन पूरा दिन केन्द्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी।               
मिथुन: जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिन्तित होगा। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु तीव्र परिश्रम करना पड़ सकता है। दायित्वों की पूर्ति हेतु आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।          
कर्क: कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।                
सिंह: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकती है।             
कन्या: भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बन सकती हैं। असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता ला सकता है।
तुला: किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। किसी पुराने संबंध में निकटता की अनुभूति करेंगे।                   
वृश्चिक: सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाकपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।              
धनु: क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील होंगी। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं। शासन-सत्ता की दिशा कार्यरत व्यक्तियों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।            
मकर: पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।               
कुंभ: कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी। रोजगार के क्षेत्र में आपकी महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी।               
मीन: उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी। नये संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। भावनाओं पर नियंत्रण कर दायित्वों के प्रति सजग होना, आपके प्रगति का सूचक है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment