2 से 8 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 02 Oct 2022 06:51:54 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 2 से 8 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


2 से 8 अक्टूबर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-इस सप्ताह किसी कुन्ठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। कुछ आर्थिक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। मन ईश्वरीय आस्था पर केन्द्रित होगा। कुछ अनुठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। बीती हुई बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा क्योकि यह सम्बन्धों में मधुरता लाएगा। परिजनों के मध्य रहते हुए मधुर वाणि का संवाद करें। मन देवी की आराधना में पूर्णत: केन्द्रित होगा।       

वृषभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता प्राप्त होने के आसार बन रहे हैं। सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। मन को ईश्वरीय आस्था पर केन्द्रित रखें। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। आर्थिक क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय है। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। कोई मांगलिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। कुछ नए आय के साधन सुलभ होंगे। आर्थिक कठिनाईयां आपको परेशान करेंगी।     

मिथुन-इस सप्ताह में मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है। अच्छा होगा कि समय का सदुपयोग करें और अपनी रचनात्मकता बढ़ाएं। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं।  ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। परिजनों के सानिध्य के साथ वाणी पर संयम रखें। सोमवार व मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। भावावेष में किये गये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।

कर्क-यह पूरा सप्ताह अध्यात्मिक विचारों से परिपूर्ण होगा। कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। सम्वेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण करें, यह आपके निकटस्थ संबंधों में कटुता ला सकता है। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। सोमवार व बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं।  

सिंह-पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। आपका मन धार्मिक क्रिया-कलापों में व्यस्त रहेगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। रविवार व सोमवार अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी व्यस्तता रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आएगा।

कन्या-चिन्ताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। परिजनों के मध्य रहते हुए मधुर संवाद पर जोर दें। मन धार्मिक व अध्यात्मिक विचारों से प्राभावित होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे।  सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। वृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। किसी लंबी दूरी के यात्रा की योजना बन सकती है।  

तुला-कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। कोई मांगलिक कार्य के प्रति मन में विचार उत्पन्न होगा। ईश्वरीय आस्था से मन में उत्साह का संचार होगा। किसी अच्छे समाचार से मन में प्रसन्नता होगी। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य सम्पन्न होंगे। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिन्तित होगा। पुराने संबंध में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी, परन्तु अपयश व लांछन से बचें।

वृश्चिक-बढ़ती हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से भावनात्मक कष्ट संभव। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गवाएं घर में पूजा-पाठ का माहौल रहेगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।  खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय मत लें

धनु-कोई मांगलिक कार्य होतु मन में विचार प्रबल होगा। अपना एवं परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।  मन को मां दुर्गा की आराधना में केन्द्रित करें। वर्तमान महत्वपूर्ण समय का भरपूर लाभ उठाएं। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व का सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय से असन्तुलन पैदा होगा। वृहस्पतिवार व शनिवार को अपनी क्रियाशीलता से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी।

मकर-सभी परिजनों के एकत्रित होने से उत्साह में वृद्धि होगी। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टी संभव। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन आध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा।शिक्षा प्रतियोगिता के दिशा में प्रयत्न सार्थक होगा।

कुंभ-भविष्य की चिन्ताएं थोड़ा मन पर प्रभावी होंगी। आध्यत्मिकता व धार्मिकता से प्रभावित मन अच्छे विचारों से सिंचित होगा। किसी निकटस्थ के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। नए आसार आपमें अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि।

मीन-महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में धैर्य अथवा संयम से काम लें। किसी श्रेष्ठजन अथवा निकटस्थ परिजन के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान होगा। ईश्वरीय आस्था से हर समस्या का समाधान होगा। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। आर्थिक कठिनाईयां मन को परेशान करेंगी। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment