सोमवार, 3 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

Last Updated 03 Oct 2022 06:12:01 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 3 अक्टूबर, 2022 का राशिफल


सोमवार, 3 अक्टूबर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:15, काशी-प्रात: 05:50, कानपुर-प्रात: 06:01, पटना-प्रात: 05:42, देहरादून-प्रात: 06:12, गोरखपुर-प्रात: 05:49, लखनऊ-प्रात: 05:59 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:05, काशी-सायं 17:42, कानपुर-सायं 17:53, पटना-सायं 17:34, देहरादून-सायं 18:01, गोरखपुर-सायं 17:41, लखनऊ-सायं 17:50 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 13:44, काशी-अप. 13:10, कानपुर-अप. 13:25, पटना-अप. 13:02, देहरादून-अप, 13:45, गोरखपुर-अप.13:13, लखनऊ-अप.13:23 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 23:59, काशी-रात्रि 23:44, कानपुर-रात्रि 23:52, पटना-रात्रि 23:34, देहरादून-रात्रि 23:51, गोरखपुर-रात्रि 23:38, लखनऊ-रात्रि 23:48 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय अश्विन 11, शक् संवत् 1944। अश्विन शुक्ल अष्टमी, संवत् 2079, सौर (कन्या)अश्विन मास की 18, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 06, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी (08) सायं 16:37 बजे तक, तदन्तर नवमी तिथि प्रारम्भ। पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 00:24 बजे तक, तदन्तर उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग अपराह्न 14:20 बजे तक, तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। महाष्टमी, दुर्गाष्टमी, महानिशा पूजा, सरस्वती पूजन पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में।  

मोैसम: उत्तर मध्य भारत में दिन का तापमान बढ़ेगा तथा दिन का मौसम साफ रहेगा। पश्चिम भारत में वर्षा के आसार हैं। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में भी दिन का मौसम साफ रहेगा। रात्रि में ठंड बढ़ेगी।

मेष: कार्य क्षेत्र में व्यस्तता से मन में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। नई दिशा में आपकी योजना आपको उर्जावान बनाएगी पर लेन-देन में सावधानी बरतें। संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।                    
बृषभ: किसी संबंध की प्रगाढ़ता निजी संबंधों में कटुता पैदा कर सकती है। व्यवसाय में समुचित व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।  महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें।               
मिथुन: कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी मन में सकारात्मक विचारों की उत्पत्ति होगी। कोई महत्वपूर्ण कार्य में आप केन्द्रित हो सकते हैं। रोजगार में परिश्रमानुकूल लाभ मिलेगा।               
कर्क: कोई मुद्दा विवाद का कारण बन सकता है। शिक्षा में लापरवाही न बरतें। लक्ष्यहीनता जीवन को अरुचिकर कर रही है अत: इसे बदलें। जीवन साथी से मधुर वाणी का उपयोग करें।                   
सिंह: चापलूस तथा खराब प्रवृति के लोगों से दूर रहें।  मन को खराब विचारों से दूर रखें। आवेश में कोई कार्य न करें। प्रयासरत् क्षेत्र में कोई असफलता मानसिक अवसाद को जन्म दे सकती है।            
कन्या: संबंधों में कोई मुद्दा कटुता ला सकता है तथा वाणी में संयम रखते हुए हर बात को मधुरता पूर्वक प्रस्तुत करें। कुछ चिन्ताएं मानसिक अवसाद का कारण बन सकती हैं।                
तुला: बिगड़े हुए सम्बन्धों में सुधार के लिए अच्छी भावना और निष्ठा पूर्वक संलग्नता की आवश्यकता है। अपने अंदर कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।              
वृश्चिक: महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें अन्यथा बाद में पश्चाताप करना पड़ सकता है। सामाजिकता व पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में व्यस्तता रहेगी।        
धनु: पुरानी बातों को सोचने से कोई फायदा नहीं है।  तामसिक एवं खराब प्रवृति के लोगों से दूरी बनाएं विपरीतलिंग के आकषर्ण से अपयश और लांछन के योग हैं। कार्य क्षेत्र में आपकी महत्ता बढ़ेगी।                 
मकर: कुछ असमान्य स्थितियां नकारात्मक चिन्ताओं को उत्पन्न करेंगी। परिवार में श्रेष्ठ जनों का सम्मान करें। सूझ-बूझ के साथ आप व्यय करें। भौतिकता आपको अपनी ओर आकषिर्त करेगी।            
कुंभ: अनावश्यक कार्यों में व्यस्तता से मन खिन्न होगा। मजाकिया व हंसमुख स्वभाव दूसरों को आकषिर्त करेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के परिणाम के प्रति मन चिन्तित हो सकता है।             
मीन:  संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखें। सही समय पर सही निर्णय लेने की चेष्ठा करें। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोधों से मन खिन्न होगा, परन्तु संबंधों के लाभ से समस्याओं का समाधान होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment