मंगलवार, 4 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 4 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 4 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:51, काशी-प्रात: 06:15, कानपुर-प्रात: 06:02, पटना-प्रात: 05:42, देहरादून-प्रात: 06:12, गोरखपुर-प्रात: 05:50, लखनऊ-प्रात: 06:00 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 17:41, काशी-सायं 18:03, कानपुर-सायं 17:52, पटना-सायं 17:33, देहरादून-सायं 17:59, गोरखपुर-सायं 17:40, लखनऊ-सायं 17:49 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप.14:07, काशी-अप.14:39, कानपुर-अप.14:21, पटना-अप.13:59, देहरादून-अप.14:40, गोरखपुर-अप.14:09, लखनऊ-अप.14:19 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 00:51, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:07, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:59, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 00:41, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 00:59, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 00:46, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 00:56। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय अश्विन 12, शक् संवत् 1944। अश्विन शुक्ल नवमी, संवत् 2079, सौर (कन्या)अश्विन मास की 19, प्रविष्टें। रवि-उल-अव्वल 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। शरद ऋतु। अश्विन शुक्ल पक्ष नवमी (09) अपराहन् 14:21 बजे तक, तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 22:50 बजे तक, तदन्तर श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ। अतिगण्ड योग पूर्वाह्न 11:22 बजे तक, तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा धनु राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:01 बजे मकर राशि में प्रवेश कारेगा। मन्वादि, बौद्धवतार, विजया दशमी (दशहरा), अ, गज, शस्त्रादि पूजन, अपराजिता पूजा, विजय यात्रा सीमोल्लघन राजाओं का अभिषेक, शमी पूजन, नीलकण्ठ दर्शन, आकाश दीप आरम्भ।
मौसम: उत्तर मध्य भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा गर्मी रहेगी। परान्तु रात्रि का मौसम ठंडा रहेगा। उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा। दिन के तापमान में वृद्धि होगी।
मेष: पुरानी स्थितियों में सुधार का समय आ गया है। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नीरसता लाएंगी। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नए संबंधों के सहयोग से आर्थिक कठिनाईयां दूर होंगी।
बृषभ: गुणवत्ता व बुद्धिमत्ता से पुरानी समस्याओं के समाधान में सक्षम होंगे। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर उत्साहित दिखेंगे। मजबूत मनोबल के साथ कुछ साहसी कार्यों में हाथ डालेंगे।
मिथुन: किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। विरोधियों की प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। जीविका क्षेत्र में नए आयाम आपको उत्साहित करेंगे।
कर्क: समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपका मन महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
सिंह: अच्छा होगा कि हर स्थिति का बड़ा ही नम्रतापूर्वक सामना कर अच्छे व्यक्तित्व का परिचायक बनें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में समुचित परिश्रम के प्रति मन केन्द्रित होगा।
कन्या: कोई व्यक्तिगत संबंध परिवार में विवाद का कारण बन सकता है। विभागीय परिवर्तन से थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
तुला: नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला आपका मन भौतिक परिवेश में तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। व्यहारकुशलता व वाकपटुता आपके व्यकित्व की सबसे बड़ी पूंजी है।
वृश्चिक: कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन कुछ असामान्यताओं का शिकार हो सकता है।
धनु: असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी आपका हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है अत: इसे सुधारें। बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा।
मकर: आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। वसूल पसंद व स्वाभिमानी व्यवहार लोकप्रियता दिलाने में सहायक होगी।
कुंभ: ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित प्रयास द्वारा कोई बड़ी सफलता अर्जित करेंगे। कार्य क्षेत्र में अनवरत व्यस्तता रहेगी।
मीन : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। भविष्य के प्रति नकारात्मक विचार उत्साह में कमी ला सकते हैं। किसी नए क्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
Tweet![]() |