बुधवार, 5 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 5 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 5 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
मेष: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा। महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ: नित्य एक जैसा दिन से वारियत होगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य सिद्धि के आसार बनेंगे। भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन में नकारात्नक विचार ला सकती हैं। परिजनों के सहयोग से मन उत्साहित होगा।
मिथुन: निकटस्थ संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनाएं। नयी सफलताओं से खुद की क्षमताओं का अहसास होगा। धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्यों में मन केन्द्रित होगा।
कर्क: कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। मन को कुछ रचनात्मक कार्य में व्यस्त करें। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
सिंह: आपकी रचनात्मकता को सकारात्मक रूप देने के लिए क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आने वाला समय आपके लिए अच्छा होगा।
कन्या: आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिन्ताओं को त्याग कर अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें।
तुला: परिजनों के बीच सब कुछ सामान्य होगा परन्तु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है।
वृश्चिक: यह समय ईश्वरीय आस्था एवं सदकार्य करने का कहा जाएगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आलस्य का त्याग करें। मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा दें।
धनु: अन्तर्मुखी स्वभाव को त्याग बर्हिमुखी बनें। प्रयासरत क्षेत्रों में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। घरेलू दायित्वों के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी।
मकर : विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता आप में नये उत्साह का संचार करेगी। क्रोध पर नियंत्रण करें।
कुंभ : भविष्य संबंधी चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। घर में अकेलापन परेशान करेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। नवीन आशाएं नवीन उत्साह लाएंगी।
मीन : बीती हुई बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का सदुपयोग करें। सन्तत्ति एवं सन्तानोत्पत्ति के लिए प्रयास सार्थक होंगे। भावनाओं पर नियंत्रण की आवश्यकता है।
Tweet![]() |