बृहस्पतिवार, 6 अक्टूबर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 6 अक्टूबर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 6 अक्टूबर, 2022 का राशिफल |
मेष: पूर्वाग्रह वश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का अहसास कराएंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकटस्थ संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिन्तित होगा।
बृषभ: अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों को समयानुकूल व सकुशल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। सन्तान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिन्तित होगा। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
मिथुन: महत्पूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ नयी आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय के आसार हैं।
कर्क: पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। पुराने संबंधों से लाभ संभव। तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगाए। मन नकारात्मक चिन्ताओं से बोझिल होगा।
सिंह: कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। कठिन एवं विषम परिस्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति के ओर अग्रसर होंगे। समाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के आसार हैं।
कन्या: परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है।
तुला: किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित कर सकता है। उच्छृंखलता व व्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगी।
वृश्चिक: पारीवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। निकटस्थ संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
धनु: भावना प्रधान मन रिश्तों से सहज ही प्रभावित हो जाता है, लेकिन रह-रहकर भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बन सकती हैं। किसी पुराने संबंध में विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे।
मकर: नए संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। कुछ नयी अभिलाषाएं आपको उत्साहित करेंगी। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित व्यवस्था में मन चिन्तित होगा। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण करें।
कुंभ: नए दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन केन्द्रित होगा। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ाएगी।
मीन: क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता के लिए प्रयत्नशील होंगी। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। परिजनों में सिर्फ मधुर संवाद पर जोर देने की आवश्यकता है।
Tweet![]() |