सोमवार, 12 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 12 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 12 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05:42, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:34, देहरादून-प्रात: 06:00, गोरखपुर-प्रात: 05:40, लखनऊ-प्रात: 05:50 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:30, काशी-सायं 18:05, कानपुर-सायं 18:16, पटना-सायं 17:57, देहरादून-सायं 18:27, गोरखपुर-सायं 18:04, लखनऊ-सायं 18:14 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 19:55, काशी-रात्रि 19:32, कानपुर-रात्रि 19:43, पटना-रात्रि 19:23, देहरादून-रात्रि 19:50, गोरखपुर-रात्रि 19:30, लखनऊ-रात्रि 19:40 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 07:46, काशी-प्रात: 07:21, कानपुर-प्रात: 07:32, पटना-प्रात: 07:12, देहरादून-प्रात: 07:43, गोरखपुर-प्रात: 07:20, लखनऊ-प्रात: 07:30 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 21, शक् संवत् 1944। अश्विन कृष्ण द्वितीया, संवत् 2079, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 28, प्रविष्टें। सफर 15, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। अश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया (02) पूर्वाह्न 11:35 बजे तक, तदन्तर तृतीया तिथि प्रारम्भ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 06:59 बजे तक, तदन्तर रेवती नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग प्रात: 09:32 बजे तक, तदन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। द्वितीय श्राद्ध, तृतीया श्राद्ध, पंचक (पचखा), भद्रा प्रारम्भ रात्रि 23:06 बजे से, यायीजय योग पूर्वाहन् 11:35 बजे से सूर्योदय तक।
मौसम: उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कई स्थानों पर तेज वर्षा होगी। साथ ही पूर्वी समुद्र तट पर भी वर्षा के आसार हैं। मध्य भारत में थोड़ी उमस भरी गर्मी रहेगी। उत्तर मध्य के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं धूप कहीं बादल छाए रहेंगे।
मेष: प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न करने से सफलता मिलेगी।
बृषभ: मन में किसी नये क्षेत्र को लेकर उत्साह का संचार होगा। अच्छे कार्यों से परिजनों के दिल में जगह बनाएं। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी।
मिथुन: मूल्यवान समय को व्यर्थ के कार्यों में न गंवाएं। निर्थक चिन्ताओं से दूर रहने की कोशिश करें। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता मन में निराशा पैदा करेगी।
कर्क: संवेदनशील शरीर ग्रहों की प्रतिकूलता से बीमार पड़ सकता है। मन को सकारात्मक दिशा दें। पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक यात्रा द्वारा लाभ संभव।
सिंह: सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी मन में अरुचितकर लगेगा। रोजगार में नए लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर जाना पड़ सकता है।
कन्या: किसी की अस्वस्थता से परिवार में कष्ट का वातावरण रहेगा। प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन भाव उन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। मन में निराशा न पैदा होने दें। तुला: पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। कुछ भविष्य की चिन्ताएं प्रभावी होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें।
वृश्चिक: योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। नये घरेलू जिम्मेदारियों के पैदा होने से व्यय संभव। अपने मन को कुछ सकारात्मक दिशा दें। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा।
धनु: अच्छे कार्यों द्वारा अच्छी छवि व गरिमा को प्राप्त करेंगे। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। पुरानी गलतियों से सीख लेते हुए वर्तमान को सुधारें। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें।
मकर: नये संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। मस्त-मौला मन मौज मस्ती समय व्यर्थ कर महत्वपूर्ण कार्य के प्रति लापरवाह होगा। नए क्षेत्रों में प्रयास से लाभ संभव।
कुंभ: महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति में असमर्थता मन में निराशा पैदा करेगी। कुछ पुरानी समास्याओं से निकलने का प्रयत्न तीव्र। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी।
मीन: किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। आवेश में लिए गये निर्णय से पश्चाताप संभव। मन को सकारात्मक दिशा प्रदान करें। अपने सुख-दुख को छोड़ परिजनों के सुख के बारे में सोचें।
| Tweet![]() |