रविवार, 11 सितम्बर से 17 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार, 11 सितम्बर से 17 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() रविवार, 11 सितम्बर से 17 सितम्बर, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल |
पंचांग
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:04, काशी-प्रात: 05:42, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 05:59, गोरखपुर-प्रात: 05:40, लखनऊ-प्रात: 05:59 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:31, काशी-सायं 06:06, कानपुर-सायं 06:17, पटना-सायं 05:58, देहरादून-सायं 06:28, गोरखपुर-सायं 06:05, लखनऊ-सायं 06:15 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 07:23, काशी-रात्रि 06:58, कानपुर-रात्रि 07:10, पटना-रात्रि 06:50, देहरादून-रात्रि 07:19, गोरखपुर-रात्रि 06:57, लखनऊ-रात्रि 07:07 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 06:43, काशी-प्रात: 06:21, कानपुर-प्रात: 06:31, पटना-प्रात: 06:12, देहरादून-प्रात: 06:39, गोरखपुर-प्रात: 06:19, लखनऊ-प्रात: 06:29 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 20, शक् संवत् 1944। अश्विन कृष्ण प्रतिपदा, संवत् 2079, सौर (सिंह) भाद्रपद मास की 27, प्रविष्टें। सफर 14, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। अश्विन कृष्ण पक्ष प्रतिपदा अप. 13:15 बजे तक तदन्तर द्वितीया तिथि प्रारम्भ। पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रात: 08:01 बजे तक तदन्तर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। शूल योग पूर्वा. 11:58 बजे तक तदन्तर गण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचण करेगा। आिन कृष्ण पक्ष पंचक (पचखा), प्रतिपदा श्राद्ध, द्वितीया श्राद्ध, अशून्य शयन व्रत, फसली सन् 1429 प्रारम्भ, यायीजय योग प्रात: 08:02 बजे से अप. 13:14 बजे तक, सर्वार्थसिद्धि योग प्रात: 08:02 बजे से सूर्योदय तक, शुक्र पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में पूर्वा. 11:06 बजे प्रवेश करेगा, बुद्धास्त पश्चिम में प्रात: 09:59 बजे से।
मौसम : पूर्ववत् दिन की अपेक्षा उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में कमी होगी। पूर्ववत् दिनों की अपेक्षा पर्वतीय एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में भी तापमान में कमी और आयेगी। मध्य क्षेत्रों सहित पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी वर्षा संभव।
साप्ताहिक राशिफल
मेष-एक साथ कई जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। घर में श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। हीन भाव को लेकर सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
वृषभ-नये दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। अत्याधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलताओं के अवसर बनेंगे। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय संभव। अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार एवं सोमवार को आकस्मिक सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंतित होंगे। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश से बचें। गम्भीर स्वभाव को सुधारने का प्रयास करें।
मिथुन-इस सप्ताह किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। राजनीतिज्ञों को कुछ उथल पुथल का सामना करना पड़ेगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। राजकीय कर्मचारियो के लिए ब्यस्तता का समय होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक ब्यस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। श्रेष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-कार्यक्षेत्र आपके व्यक्तित्व में बदलाव चाहता है। कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। स्वयं पर भरोसा रखते हुए वक्त का इंतजार करें। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। अवरोधित कार्यों के समाधान के आसार बनेंगे। पुरानी स्थितियां बदल गई हैं और आपके समक्ष अब नई प्रकार की चुनौतियां हैं, जिनका आज के भौतिक और नवीन तरीके से सामना करने की जरूरत है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी।
सिंह-संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली से आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। रोजगार में आकस्मिक परिवर्तित स्थितियां अरुचिकर लगेंगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगी। शिक्षा में प्रयत्न सार्थक होगा। घरेलू माहौल सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
कन्या-इस सप्ताह बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु सक्रिय रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित करेगा। परिजनों की बातों का बुरा न माने। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है।
तुला-इस सप्ताह मन नये कार्यों पर केंद्रित होगा। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिभा निखरेगी। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी। किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। बचकाना व्यवहार पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकट संबंधों के स्नेह से सुखद उत्साह की अनुभूति होगी। किसी लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है।
वृश्चिक-इस सप्ताह उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। शासन-सत्ता में समय अनुकूल होगा। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ मिलेगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें।
धनु-इस सप्ताह बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंधों में मधुरता आएगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु केंद्रित होंगे। अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। अपने ऊपर नकारात्मक विचार न हावी होने दें। रविवार एवं सोमवार को महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। घर में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में परिश्रम हेतु असमर्थ मन चिंतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी। राजनीतिज्ञों के लिए राजनीतिक क्षेत्र में ब्यस्तता व क्रियाशीलता बढ़ेगी।
मकर-इस सप्ताह मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। परिश्रम द्वारा महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। शिक्षार्थियों का मन अनवरत् परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति होगी। भौतिक सुख-साधनो को जुटाने में चिंतित होंगे। बुधवार एवं शुक्रवार को वाकपटुता से कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। सामाजिक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
कुंभ-इस सप्ताह पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता मिलेगी। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। विषम स्थितियों में संयम से काम लें। कर्जदारों से कुछ कहासुनी संभव। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। रोजगार में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण लेन-देन मे सावधानी अपेक्षित है। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड. मजबूत होगी। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में अपनी बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
मीन-कुछ नये आसारों से अदभुत क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। कार्यक्षेत्र में नई युक्तियों एवं आधुनिक तरीके से विकास का मार्ग बनाएंगे। काफी दिनों से अवरोधित महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को अपने व्यवहार कुशलता से संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
| Tweet![]() |