शनिवार, 10 सितम्बर, 2022 का राशिफल

Last Updated 10 Sep 2022 10:54:48 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 10 सितम्बर, 2022 का राशिफल।


शनिवार, 10 सितम्बर, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:03, काशी-प्रात: 05:41, कानपुर-प्रात: 05:52, पटना-प्रात: 05:33, देहरादून-प्रात: 05:59, गोरखपुर-प्रात: 05:39, लखनऊ-प्रात: 05:49 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:32, काशी-सायं 18:07, कानपुर-सायं 18:19, पटना-सायं 17:59, देहरादून-सायं 18:29, गोरखपुर-सायं 18:07, लखनऊ-सायं 18:16 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 18:49, काशी-सायं 18:23, कानपुर-सायं 18:35, पटना-सायं 18:15, देहरादून-सायं 18:47, गोरखपुर-सायं 18:23, लखनऊ-सायं 18:33 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 05:39, काशी-प्रात: 05:18, कानपुर-प्रात: 05:28, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:33, गोरखपुर-प्रात: 05:15, लखनऊ-प्रात: 05:25 बजे। राहुकालम 09:00 बजे से 10 :30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 19, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल पूर्णिमा, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 26, प्रविष्टें। सफर 13, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु।  भाद्रपद शुक्ल पक्ष पूर्णिमा (15) अपराहन् 15:28 बजे तक, तदन्तर अिन कृष्ण प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। शतभिषा नक्षत्र प्रात: 09:36 बजे तक, तदन्तर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र प्रारम्भ। धृति योग अपराहन् 14:54 बजे तक, तदन्तर शूल योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कुम्भ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 02:22 बजे मीन राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) स्नान-दान की पूर्णिमा, लोकपाल पूजा, महालया आरम्भ, प्रौष्ठपदी मातामाह नान्दी श्राद्ध, बुद्ध वक्री प्रात: 09:09 बजे से, यमदंष्ट्र योग सूर्योदय से प्रात: 09:37 बजे तक।

मौसम : उत्तर मध्य भारत के अधिकांश क्षेत्रों में गरमी बढ़ेगी। भारत मैदानी में उमस भरी गरमी होगी। पूर्वी भारत मे वर्षा के आसार है। पश्चिम-दक्षिण समुद्र तट पर भी वर्षा के प्रबल आसार है।

मेष : कुछ पारिवारिक चिन्ताएं मन को दुखित करेंगी। पुरानी बातें भी आपको भावनात्मक रूप से नीरस बना सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कठिनाईयां भी मन को दुखित कर सकती है।     
बृषभ : अत्याधिक कार्यों के बोझ से मन बोझिल होगा। मन को सकारात्मक दिशा में सक्रीय करते हुए अपने आपकों उर्जावान बनाए रखे। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी।     
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है। मधुरवाणी से संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा। जीवनसाथी के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार करेगा।            
कर्क : सामान्य दिनचर्या के साथ ब्यतीत हो रही जीवन में उत्साह का अभाव होगा। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान हो  सकतें है। जीविका क्षेत्र में लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।        
सिंह : संबंधों में नैतिक कर्तब्यों बिमुख न हो। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।        
कन्या : भावुक्ता ब्यवहारि जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। अच्छे आचार-विचार से संबंधों में लोकप्रिय बनेंगे। नयी आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी।
तुला : शासन-सत्ता व राजकीय क्षेत्र के व्यक्ति क्रियाशीलता बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ के आसार बनेंगे। सब कुछ सामान्यत: ठीक होते हुए भी अरुचितकर लगेगा।       
वृश्चिक : उच्च महत्वाकांक्षा ऊंची प्रगति के लिए प्रेरित करेगी। दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु प्रयत्नशील हों। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे।   
धनु : कोई अप्रत्यासित समाचार अचंभित कर सकता है। कहीं-कहीं अत्याधिक बोलना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। महत्वपूर्ण जगहों पर अपने वाणी पर संयम रखने की चेष्ठा करें।          
मकर : नौकरी का वातावरण सुखद होगा। असामाजिक तत्वों से दूरी बनावें। निकटस्थ संबंधों में कुछ अप्रिय बाते दूरी पैदा करेंगी। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए लाभप्रद स्थितियों के आसार है।        
कुंभ : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।             
मीन : जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न मानें। निराशावादी बिचारों का त्याग करें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment