बृहस्पतिवार, 8 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 8 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 8 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
मेष : बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग संबंधों में कटुता लायेगा। प्रियजनों के सहयोग से समस्याएं हल होंगी। क्षमता से अधिक व्यय भविष्य के लिए चिंता उत्पन्न करेगा। पारंपरिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी।
बृषभ : वाक्यपटुता व मधुर वाणी से सगे-संबंधों में प्रभावशाली होंगे। अपनी दिनचर्या को सुधार सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। परिवार में सुखद माहौल बनेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
मिथुन : परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। खराब संगत से दूरी बनायें। भौतिक जगत की चकाचौंध से प्रभावित होंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कर्क : अत्याधिक कार्यों का बोझ अकेली जान पर पड़ेगा। भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाभाविक हैं। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है।
सिंह : शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी दायित्वों के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं बलवती होंगी। रोजगार क्षेत्र में व्यस्तता के साथ घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति समय से करें।
कन्या : क्रोध व शंकाए छोड़ सगे-संबंधों में प्यार बिखेरें। अत्याधिक कार्यों की व्यस्तता से मन परेशान होगा। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें।
तुला : किसी महत्वपूर्ण कार्य में धनाभाव अवरोधक होगा। किसी महत्वपूर्ण क्षेत्र में सगे-संबंधों का सहयोग मिलेगा। हर वक्त स्वयं को लाचार बनाए रखना अच्छी बात नहीं है। स्वयं को सकारात्मक दिशा दें।
वृश्चिक : शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। शासन-सत्ता के सहयोग से कार्यक्षेत्र के अवरेाध समाप्त होंगे। अच्छे व्यवहार से मान-मर्यादा बढ़ेगी। गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन को रोकें।
धनु : महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति में व्यस्तता से मन बोझिल होगा। परिश्रम द्वारा नये अवसरों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कोई नई योजना उत्साहित करेगी। पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें।
मकर: कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। जीवन साथी से भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।
कुंभ : कुछ नई प्रबल इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। महत्वपूर्ण कार्य में सफलता के आसार बढ़ेंगे। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभकारी अवसर मिलेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
मीन : नैतिक जिम्मेदारियों में सजगता काबिले तारीफ होगी। किसी नये कार्य की ओर मन केंद्रित होगा। साधनाभाव से मन चिंतित होगा। अच्छी आशाएं आप में क्रियाशीलता बढ़ाएंगी।
Tweet![]() |