बुधवार, 7 सितम्बर, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 7 सितम्बर, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 7 सितम्बर, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:02 काशी-प्रात: 05.40, कानपुर-प्रात: 05:50, पटना-प्रात: 05:32, देहरादून-प्रात: 05:57, गोरखपुर-प्रात: 05:38, लखनऊ-प्रात: 05:48 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:35 काशी-सायं 06:11, कानपुर-सायं 06:22, पटना-सायं 06:02, देहरादून-सायं 06:33, गोरखपुर-सायं 06:10, लखनऊ-सायं 06.20 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 04.45, काशी-अप. 04:13, कानपुर-अप. 04:26, पटना-अप. 04:04, देहरादून-अप. 04:45, गोरखपुर-अप. 04.15, लखनऊ-अप. 04.25 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:21, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:04, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:12, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:54, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:13, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:59, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:09। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय आषाढ़ 16, शक् संवत् 1944। भाद्रपद शुक्ल द्वादशी, संवत् 2079, सौर (सिंह)भाद्रपद मास की 23, प्रविष्टें। सफर 10, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वादशी अर्धरात्रियोत्तर 00:05 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रात्रि 19:00 बजे तक तदन्तर श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग अर्धरात्रियोत्तर 01:15 बजे तक तदन्तर अतिगण्ड योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में ही संचरण करेगा। पद्मा (जलझूलनी) एकादशी व्रत वैष्णवों का, वामन द्वादशी, वामन पूजा, श्रवण जयन्ती, वामन जयन्ती, श्री विष्णु परिवर्तनोत्सव, दुग्धत्यग व्रतारम्भ, शुक्राध्वजोत्थापन।
मौसम : उत्तरीय क्षेत्रों के ज्यादातर मैदानी इलाकों में गर्मी रहेगी एवं तेज धूप होगी। पूर्व-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वष्रा संभव। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहेगी।
मेष : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। महत्वपूर्ण घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु केंद्रित होंगे। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
बृषभ : भावना प्राधान मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित कर रहा है। अत इसे सुधारें। कुछ व्यावसायिक चिंताओं को लेकर मन परेशान रहेगा। जीविका क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
मिथुन : संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मांगलिक प्रयासों में तीव्रता आयेगी।
कर्क : आकांक्षाएं सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। भौतिक चकाचौंध से प्रभावित रहेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम आपको उत्साहित करेंगे। परिवार में कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
सिंह : सुंदर अभिलाषा मन को खुश रखेंगी। कार्यक्षेत्र में अनवरत् ब्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण कायार्ें के प्रति आलस्य न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
कन्या : कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से मन चिंतित होगा। सगे-संबंधियों के सहयोग से आर्थिक कठिनाइयां दूर होंगी। पुरानी बातों का भूलने का प्रयास करें। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे।
तुला : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति से व्यय संभव।
वृश्चिक : बहुत दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। भौतिक सुख-साधनों की ओर मन आकषिर्त होगा।
धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। विभागीय परिवर्तन से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरों की आलोचना करना छोड़ स्वयं को रचनात्मक दिशा में सक्रिय करें।
मकर : सगे-संबंधियों के बीच कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टप्रद होंगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच सफलता दिलायेगी। सगे-संबंधों में कटु वचनों का प्रयोग न करें।
कुंभ : समस्याओं के समाधान से उत्साह में वृद्धि होगी। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होंगे। दूसरों की आलोचना करने से पूर्व स्वयं का आंकलन करें। रोजगार में लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
मीन : कार्यक्षेत्र में एकाग्रतापूर्ण संलग्नता को महत्व दें। नैतिक-अनैतिक आदि के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु मन केंद्रित होगा।
Tweet![]() |