बृहस्पतिवार, 4 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 4 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 4 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:44, काशी-प्रात: 05.26, कानपुर-प्रात: 05:35, पटना-प्रात: 05:17, देहरादून-प्रात: 05:37, गोरखपुर-प्रात: 05:22, लखनऊ-प्रात: 05:32 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:10, काशी-सायं 06:41, कानपुर-सायं 06:54, पटना-सायं 06:33, देहरादून-रात्रि 07:09, गोरखपुर-सायं 06:42, लखनऊ-सायं 06.52 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-पूर्वा. 11.31, काशी-पूर्वा. 11:05, कानपुर-पूर्वा. 11:17, पटना-प्रात: 10:56, देहरादून-पूर्वा. 11:29, गोरखपुर-पूर्वा. 11.04, लखनऊ-पूर्वा. 11.14 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 11:08, काशी-रात्रि 10:47, कानपुर-रात्रि 10:57, पटना-रात्रि 10:38, देहरादून-रात्रि 11:02, गोरखपुर-रात्रि 10:45, लखनऊ-रात्रि 10:54। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 19, शक् संवत् 1944। श्रावण शुक्ल षष्ठी, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 20, प्रविष्टें। मोहर्रम् 05, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष षष्ठी प्रात: 05:41 बजे तक तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 05:06 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात अष्टमी तिथि प्रारम्भ। चित्रा नक्षत्र सायं 18:47 बजे तक तदन्तर स्वाति नक्षत्र प्रारम्भ। साध्य योग अप. 16:33 बजे तक तदन्तर शुभ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा कन्या राशि का पूर्ण भोगकर प्रात: 06:39 बजे तुला राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रारम्भ अर्धरात्रियोत्तर 04:06 बजे से, श्री शितला सप्तमी, श्री तुलसीदास जयन्ती।
मौसम : पूर्वोत्तर पर्वतीय एवं पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी तेज वर्षा संभव। मध्य क्षेत्रों में कहीं बदली तो कहीं धूप हो सकती है। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा का योग है।
मेष : परिजनों के सहयोग से कठिन से कठिन कार्यों को पूर्ण करेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। नये संबंधों के प्रति निकटता बढ़ेगी। इस कठिन समय में आपकी रचनात्मकता निखर कर सामने आएगी।
बृषभ : वक्त के साथ जो हाथ से फिसल गया उस पर पश्चाताप करने से कोई फायदा नहीं है। वक्त के साथ गतिमान होना ही सकारात्मक जीवन जीना है। परिजनों के साथ मधुर संवाद पर ध्यान केंद्रित करें।
मिथुन : संतान संबंधित प्रयास सार्थक होंगे। कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
कर्क : निकट संबंधो में भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
सिंह : क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
कन्या : पूर्ववत् स्थितियों में सुधार के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लान्छन मिले। घर में खुशहाली माहौल रहेगा।
तुला : महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति का माहौल बनेगा। घर में खुशहाली होगी।
वृश्चिक : अर्थाभाव और भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर दबाव बनाएंगी। चुनौतियों का कर सामना करें निश्चित ही सफलता मिलेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
धनु : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। अपने उपर नकारात्मक विचारों को हावी न होने दें। रोजगार संबंधी कोई यात्रा करनी पड़ सकती है।
मकर : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पीठ पीछे दूसरों की आलोचना न करें। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी।
कुंभ : निकट संबंधों में शंकाओं को न हावी होने दें। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। भविष्य संबंधी चिंताओं को अपने ऊपर प्रभावी न होने दें। आपका मन किसी महिला की ओर केंद्रित हो सकता है।
मीन : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा।
Tweet![]() |