शनिवार, 6 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 06 Aug 2022 05:52:13 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 6 अगस्त, 2022 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:45, काशी-प्रात: 05:27, कानपुर-प्रात: 05:36, पटना-प्रात: 05:18, देहरादून-प्रात: 05:39, गोरखपुर-प्रात: 05:23, लखनऊ-प्रात: 05:33 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:08, काशी-सायं 06:40, कानपुर-सायं 06:52, पटना-सायं 06:32, देहरादून-रात्रि 07:07, गोरखपुर-सायं 06:40, लखनऊ-सायं 06:50 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 01.37, काशी-अप. 01.06, कानपुर-अप. 01.20, पटना-अप. 12.58, देहरादून-अप. 01.37, गोरखपुर-अप. 01.08, लखनऊ-अप. 01.18 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.25, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 00:08, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:17, पटना-रात्रि 11:58, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:18, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 00:03, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 00:13 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 21, शक् संवत् 1944। श्रावण शुक्ल नवमी, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 22, प्रविष्टें। मोहर्रम् 07, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष नवमी अर्धरात्रियोत्तर 02:11 बजे तक तदन्तर दशमी तिथि प्रारम्भ। विशाखा नक्षत्र सायं 17:52 बजे तक तदन्तर अनुराधा नक्षत्र प्रारम्भ। शुक्ल योग अप. 12:42 बजे तक तदन्तर ब्रह्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा तुला राशि का पूर्ण भोगकर अप. 12:06 बजे वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। यायीजय योग सायं 17:51 बजे से अर्धरात्रियोत्तर 02:11 बजे तक।
मौसम : उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी रहेगी। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में कहीं-कहीं वष्रा संभव। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में वष्रा के आसार हैं। मध्य क्षेत्रों में भी उमस भरी गर्मी होगी।

मेष : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा।                      
बृषभ : सगे-संबंधों मधुरता कायम रखें। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।                        
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। घरेलू संबंधों में कटुता जैसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव। पुरानी बातों को न सोचें।                   
कर्क : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी।                     
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। रोजगार में समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।               
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। अपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी।                    
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। योजनायें फलीभूत होंगी।
वृश्चिक : नये कार्यों के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्न तीव्र होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयास सार्थक होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। बीतीत बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें।                  
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न आने दें। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे।                    
मकर : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव।              
कुंभ : जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन केंद्रित होगा। दूसरों की बात इधर से उधर न करें, अन्यथा छबि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।
मीन : असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment