7 से 13 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 07 Aug 2022 06:50:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 7 से 13 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


7 से 13 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-मन अच्छे व प्रगतिशील विचारों से प्रभावित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। राजनीतिज्ञों की शासन-सत्ता में पकड़ मजबूत होगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में चल रहे प्रयत्न सार्थक होंगे। परिश्रम द्वारा कुछ नई सफलताएं मिलेंगी। रविवार एवं मंगलवार को क्रोध पर नियंत्रण रखें। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को लाभ के अच्छे अवसर मन को खुश रखेंगे। आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बढ़ेंगे।

वृषभ-इस सप्ताह उच्च स्तरीय लोगों से संबंध बनेंगे। आपको कुछ चिंताएं परेशान करेंगी। आकस्मिक कोई जीविका संबंधी यात्रा करनी पड़ सकती है। पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाएं मन पर प्रभावी होंगी। सोमवार एवं मंगलवार को अवरोधित कार्यों को हल करने में प्रयत्नशील होंगे। परिजनों की छोटी-मोटी बात का बुरा न माने। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति में व्यय संभव। बुधवार एवं शुक्रवार को भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंतित होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता रहेगी। घर में किसी की अस्वस्थता से मन परेशान होगा। आय से ज्यादा व्यय के कारण आर्थिक असंतुलन का भय मन को परेशान करेगा।

मिथुन-हर बात को रुखे ढ़ंग से बोलना हानिकारक हो सकता है। अत: इसे सुधारें। मन पूर्ण उत्साह के साथ कठिन समस्यओं का सामना करने के लिए तत्पर होगा। यदि आप दूसरों की आलोचना करना छोड़ दें तो सगे-संबंधों का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा। मन अच्छी आकांक्षाओं से प्रभावित होगा। नई स्थितियों से नई प्रतिभाओं का संचार होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्यवश घर से दूर रहना अरुचिकर लगेगा। मंगलवार एवं बृहस्पतिवार को अध्यात्मिक भावनाएं मन को प्रभावित करेंगी। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। शुक्रवार एवं शनिवार को यात्रा में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।   

कर्क-संघर्ष के साथ नई सफलताएं मिलेंगी। चिंताओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। कार्य क्षमता द्वारा प्रगति संभव। कुछ विषम स्थितियां कार्यक्षेत्र में बाधक बनेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। किसी धार्मिक अथवा सामाजिक कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। घर में छोटे-मोटे तनाव की आशंका है। रविवार एवं सोमवार को समुचित परिश्रम के बावजूद भी मनोवांछित परिणाम न मिलने से चिंता होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन सुख व उत्साह से प्रभावित रहेगा। योजनाओं को फलीभूत करने में सक्षम होंगे। नौकरी-पेशे में लोकप्रियता व प्रभुत्व बढ़ेगा। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी।

सिंह-स्वयं पर भरोसा रखते हुए कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन कर अपनी महत्ता साबित करें। किसी महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य हेतु प्रयत्नशील होंगे। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। कुछ योजनाबद्ध प्रयासों की सार्थकता से प्रसन्न होंगे। सोमवार एवं मंगलवार को नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगाढ़ होंगे। शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रिय होंगे। बड़ों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।

कन्या-ऐसा तो कदाचित नहीं हो सकता कि सब कुछ आपके अनुकूल हो। अत: हर स्थिति में विवेक से काम करें। यदि आप थोड़ा एक्सप्रेसिव बनेंगे तो सफलता जल्द मिलेगी। एक तरफ परिवार में सुखद स्थिति होगी, वहीं किसी की अस्वस्थता वातावरण को दुखित करेगी। राजकीय कर्मचारियों के लिए ब्यस्तता का समय होगा। सोमवार एवं मंगलवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति रहेगी। रोजगार में आपकी प्रतिभा निखरेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवान्छित सफलता न मिलने से असंतोष की अनुभूति होगी। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है।

तुला-वर्तमान दिन संघर्ष व चिंताओं से भरे हैं। पुरानी बातों को भूल जिंदगी को नई सिरे से प्रारम्भ करें। इस जीवन सुख-दुख दोनों आते-जाते रहते हैं। अत: हर स्थिति में धैर्य बनाये रखें। महत्वपूर्ण संबंधों में ईगो पालना ठीक नहीं है। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता के साथ पारिवारिक दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु ध्यान केंद्रित करें। रविवार एवं मंगलवार को पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। आवेश में कोई निर्णय न लें। प्रणय संबंधों में केंद्रित मन भावनात्मक रूप से अभावग्रस्त हो सकता है।

वृश्चिक-कुछ आर्थिक व घरेलू चिंताएं मन पर दबाव मनाएंगी। व्यवहार कुशलता से संबंधों का भरपूर लाभ उठाएंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी वाक्पटुता का भरपूर लाभ उठाएंगे। पूरे सप्ताह परिवार को सहेजने व प्यार का संचार करने में प्रयत्नशील रहेंगे। वर्तमान गोचर की ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभप्रद है। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंतित होंगे। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। परिवार में कोई महत्वपूर्ण अविरोधित कार्य हल होगा। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को किसी विपरीतलिंग के प्रति आकषर्ण तनाव का कारण बन सकता है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातो का बुरा न माने।

धनु-इस सप्ताह भाग्य का सहयोग मिलेगा। कुछ नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। संतान संबंधी कुछ महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही न करें। रविवार एवं मंगलवार को परिवार में कोई धार्मिक कार्य सम्पन्न होने के आसार बनेंगे। आपकी अच्छी भावनाएं मकसद में सफलता दिलाएंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी प्रकार के कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है।

मकर-महत्वपूर्ण योजना को अंजाम देने से लोकप्रिय होंगे। मिलनसारिता द्वारा संबंधों को प्रगाढ़ बनाएंगे। पुरानी गलतियों को सुधारने का अच्छा मौका है। अत: पुराने गिले-शिकवे छोड़ संबंधों को मधुर बनायें। सगे-संबंधों के बीच अलगाव जैसी स्थिति अवसादित कर सकती है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। जल्दबाजी में काम करने से हानि संभव। राजनीतिज्ञों से निकटता बढ़ेगी। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। शुक्रवार एवं शनिवार को नौकरी में किसी सहकर्मी अथवा अधिकारी के व्यवहार से दिक्कतें संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

कुंभ-बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने का प्रयत्न करें। रोजगार में लाभ के आसार बनेंगे। अस्थिर मन लक्ष्य के प्रति केंद्रित होने में असमर्थ होगा। आप जैसे मजबूत आदमी को हिम्मत नहीं हारना चाहिए क्योंकि आपके उपर पूरे परिवार का दारोमदार टिका है। भविष्य के प्रति आशंकाएं मन पर प्रभावी होंगी। विपरीतलिंगी संबंधों के प्रति आकषर्ण से कठिनाइयां संभव। घर-परिवार में व्यय का योग है। बुधवार एवं बृहस्पतिवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। क्रियाशीलता को बढ़ाकर प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु तत्पर होंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को परिजनों की मतानेकता से मन दुखित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।

मीन-इस सप्ताह  ईश्वरीय आस्था से सुख-शांति का आभास होगा। आपका जुझारू स्वभाव हर समस्या से निपटने में सक्षम बनायेगा। मन पुरानी मर्मस्पर्शी घटनाओं से ओतप्रोत होगा। परिवार में गरिमा का ख्याल रखते हुए सभी संबंधों में सौम्यता लायें। भावनात्मक रूप से मन एकाकीपन का एहसास करेगा। सोमवार एवं बुधवार को रचनात्मक व सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन चिंतित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment