सोमवार, 8 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 8 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() सोमवार, 8 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:46, काशी-प्रात: 05:28, कानपुर-प्रात: 05:37, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:40, गोरखपुर-प्रात: 05:24, लखनऊ-प्रात: 05:34 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:06, काशी-सायं 18:38, कानपुर-सायं 18:51, पटना-सायं 18:30, देहरादून-सायं 19:06, गोरखपुर-सायं 18:39, लखनऊ-सायं 18:49 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अप. 15:54, काशी-अप. 15:21, कानपुर-अप. , पटना-अप. 15:13, देहरादून-अप. 15:55, गोरखपुर-अप. 15:23, लखनऊ-अप. 15:34 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 02:12, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 01:57, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:05, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 01:47, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 02:03, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 01:51, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 02:01 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 17, शक् संवत् 1944। श्रावण शुक्ल एकादशी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 24, प्रविष्टें। मोहर्रम् 09, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष एकादशी (11) रात्रि 21:00 बजे तक, तदनतर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। ज्येष्ठा नक्षत्र अपराहन् 14:37 बजे तक, तदन्तर मूल नक्षत्र प्रारम्भ। ऐन्द्र योग प्रात: 06:54 बजे तक, तदन्तर वैधृति योग प्रारम्भ होकर अर्धरात्रयोत्तर 03:23 बजे तक उदित रहेगा, तत्पश्चात विष्कुम्भ योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृश्चिक राशि का पूर्ण भोगकर अपराह्न 14:37 बजे धनु राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा प्रात: 10:29 बजे से रात्रि 21:00 बजे तक, पवित्रा एकादशी वत सबका, बुद्ध पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में अर्धरात्रयोत्तर 03:18 बजे तक प्रवेश करेगा, श्रावण सोमवार वत।
मौसम : उत्तर मध्य भारत में कई स्थानों पर वर्षा होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार है। दक्षिणी समुद्र तट पर भी भारी वर्षा के प्रबल योग है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तेज वर्षा के आसार है। उत्तर भारत में मदानी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा के आसार है।
मेष : जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा। किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विास कायम करें।
बृषभ: व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा। अत्यधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें।
मिथुन : भावुक्ता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगावें। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।
कर्क : उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा। आपके स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें। बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होती नजर आएगी। ं
सिंह : आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। आपमें दूसरों को आकषिर्त करने का अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।
कन्या : सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग है। रोजगार के क्षत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।
तुला : कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारें में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है।
वृश्चिक : भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होंगी। परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा देवें।
धनु : मान-प्रतिष्ठा में बृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेगा। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।
मकर : अपनी स्थिति को लेकर मन मोह हीनता का वाश होगा। महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में बृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा।
कुंभ: पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीब्र। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा।
मीन : कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा। भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा।
Tweet![]() |