मंगलवार, 9 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 09 Aug 2022 09:31:46 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 9 अगस्त, 2022 का राशिफल।


मंगलवार, 9 अगस्त, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:46, काशी-प्रात: 05.28, कानपुर-प्रात: 05:37, पटना-प्रात: 05:19, देहरादून-प्रात: 05:40, गोरखपुर-प्रात: 05:25, लखनऊ-प्रात: 05:34 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:09, काशी-सायं 06:38, कानपुर-सायं 06:50, पटना-सायं 06:29, देहरादून-रात्रि 07:05, गोरखपुर-सायं 06:38, लखनऊ-सायं 06.48 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 05.01, काशी-अप. 04:28, कानपुर-अप. 04:42, पटना-अप. 04:20, देहरादून-सायं 05:03, गोरखपुर-अप. 04.30, लखनऊ-सायं 04.41 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 03:18, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:03, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:11, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:53, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:10, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:58, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03:08। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 18, शक् संवत् 1944। श्रावण शुक्ल द्वादशी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 25, प्रविष्टें। मोहर्रम् 10, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष द्वादशी सायं 17:46 बजे तक तदन्तर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। मूल नक्षत्र अप. 12:17 बजे तक तदन्तर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र प्रारम्भ। विष्कुम्भ योग रात्रि 23:25 बजे तक तदन्तर प्रीति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात धनु राशि में ही संचरण करेगा। भौम प्रदोष व्रत, पवित्रा रोपण, दधि भक्षण, व्याम व्रत आरम्भ, शुक्र पुष्य नक्षत्र में रात्रि 22:55 बजे प्रवेश करेगा, स्थायीजय योग अप. 12:27 बजे से सायं 17:46 बजे तक, मोहर्रम् (ताजिया)।

मौसम : पूर्वोत्तर तराई एवं उत्तर तथा पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा संभव। पश्चिमी-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में वर्षा संभव। माध्य क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा होगी।  



मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों के बीच भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कायार्ें के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं मिलेंगी।                        
बृषभ : विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।                
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घरेलू संबंधों में कटुता न आने दें। आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें, अन्यथा छबि कुप्रभावित होगी।           
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।                  
सिंह : राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां आपकी ब्यस्तता बढ़ाएंगी। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा।                  
कन्या : बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार में आ रही समस्याओं से चिंतित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव।                   
तुला : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।                   
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे।  जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।                  
धनु : दूसरों की आलोचना का असर मनोबल पर न पड़ने दें। दूसरों की सफलता से हीन भावना न पालें। क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी में सुखद माहौल से उत्साहित होंगे।                      
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।               
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। आपकी समस्याएं खुद सुलझ जाएंगी, बस थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे।         
मीन : ग्रहों की अनुकूलता से अच्छे अवसर मिलेंगे। किसी बड़ी यात्रा के प्रति उत्साहित होगा। महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव बनाएंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment