बुधवार, 10 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 10 Aug 2022 09:37:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 10 अगस्त, 2022 का राशिफल।


दैनिक राशिफल

मेष : कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। पुरानी बातों को भूलने की चेष्ठा करें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।             
बृषभ : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। रोजगार के क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है।                
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। दूसरो की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।               
कर्क : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।          
सिंह : योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होगा। आसीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें।

कन्या : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।           
तुला : कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।
वृश्चिक : किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।      
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।          
मकर : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न करें। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।  अपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें।       
कुंभ : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। विरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।            
मीन : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनैतिक सरगर्मियां आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।

पं. कृष्ण गोपाल मिश्र


Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment