बृहस्पतिवार, 11 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 11 Aug 2022 07:37:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 11 अगस्त, 2022 का राशिफल


बृहस्पतिवार, 11 अगस्त, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:48, काशी-प्रात: 05.29, कानपुर-प्रात: 05:38, पटना-प्रात: 05:20, देहरादून-प्रात: 05:42, गोरखपुर-प्रात: 05:26, लखनऊ-प्रात: 05:35 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:04, काशी-सायं 06:36, कानपुर-सायं 06:48, पटना-सायं 06:28, देहरादून-रात्रि 07:03, गोरखपुर-सायं 06:37, लखनऊ-सायं 06.46 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-सायं 06.55, काशी-सायं 06:24, कानपुर-सायं 06:38, पटना-सायं 06:16, देहरादून-सायं 06:56, गोरखपुर-सायं 06.26, लखनऊ-सायं 06.36 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 05:42, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 05:25, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:34, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 05:15, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 05:35, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 05:20, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 05:30। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 20, शक् संवत् 1944। श्रावण शुक्ल चतुर्दशी, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 27, प्रविष्टें। मोहर्रम् 12, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष चतुर्दशी प्रात: 10:38 बजे तक तदन्तर पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ।  उत्तराषाढ़ा नक्षत्र प्रात: 06:52 बजे तक तदन्तर श्रवण नक्षत्र प्रारम्भ होकर अर्धरात्रियोत्तर 04:07 बजे तक उदित रहेगा, तत्पचात धनिष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। आयुष्मान योग अप. 15:31 बजे तक तदन्तर सौभाग्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मकर राशि में संचरण करेगा। भद्रा प्रात: 10:38 बजे से रात्रि 20:51 बजे तक, हयग्रीव जयन्ती, नारियल पूर्णिमा, पूर्णिमा व्रत।

मौसम : पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा संभव। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय इलाकों में भी तेज वर्षा का योग है। मध्य क्षेत्रों में कहीं बदली तो कहीं धूप होगी। उत्तर के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की वर्षा संभव।

राशिफल

मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन नई-नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।      
बृषभ : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।              
मिथुन : किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। घरेलू संबंधों में कटुता न आने दें। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। आवेश में लिये गये निर्णय से पचाताप संभव।          
कर्क : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी।       
सिंह : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे किंतु आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव।         
कन्या : नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन का भी योग है। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: उपरोक्त स्वभाव को सुधारें।           
तुला : बीती बातों को भूलकर वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ें।                
वृश्चिक : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। पुराने संबंधी से भेंट संभव।   
धनु : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से  मन प्रसन्न होगा। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। दूसरों की बात इधर से उधर करने से आपकी छबि धूमिल हो सकती है। अत: इस स्वभाव को बदलें।   
मकर : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। खराब संगत से दूरी बनायें। अपने समय का पूर्ण उपयोग करें।     
कुंभ : क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां बढ़ेंगी। आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी,  थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।          
मीन : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। जीविका क्षेत्र में नये आयाम  उत्साहित करेंगे।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment