बुधवार, 3 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 3 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 3 अगस्त, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:43 काशी-प्रात: 05.25, कानपुर-प्रात: 05:34, पटना-प्रात: 05:16, देहरादून-प्रात: 05:37, गोरखपुर-प्रात: 05:22, लखनऊ-प्रात: 05:31 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:10 काशी-सायं 06:42, कानपुर-सायं 06:54, पटना-सायं 06:34, देहरादून-रात्रि 07:10, गोरखपुर-सायं 06:43, लखनऊ-सायं 06.52 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 10.33, काशी-प्रात: 10:08, कानपुर-प्रात: 10:20, पटना-प्रात: 09:59, देहरादून-प्रात: 10:30, गोरखपुर-प्रात: 10.07, लखनऊ-प्रात: 10.17 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 10:36, काशी-रात्रि 10:14, कानपुर-रात्रि 10:24, पटना-रात्रि 10:05, देहरादून-रात्रि 10:31, गोरखपुर-रात्रि 10:12, लखनऊ-रात्रि 10:21। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 12, शक् संवत् 1944। श्रावण शुक्ल पंचमी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 19, प्रविष्टें। मोहर्रम् 04, हिजरी 1444 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण शुक्ल पक्ष पंचमी प्रात: 06:42 बजे तक तदन्तर षष्ठी तिथि प्रारम्भ। हस्त नक्षत्र सायं 18:23 बजे तक तदन्तर चित्रा नक्षत्र प्रारम्भ। सिद्ध योग सायं 17:47 बजे तक तदन्तर साध्य योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कन्या राशि में संचरण करेगा। कल्की जयन्ती, वर्ण षष्ठी, ऋगवेदी उपाकर्म, सूर्य ओषा नक्षत्र में प्रात: 09:36 बजे प्रवेश करेगा, स्त्री-पुरुष, चन्द्र-चन्द्र, जम्बुक वाहन, दहना नाड़ी तदीश सर्वश्रेष्ठ उत्तम वर्षा हो।
मौसम : पूर्वोत्तर पर्वतीय तराई क्षेत्रों में तेज वर्षा संभव। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय इलाकों में भी तेज वर्षा का योग है। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में मौसम कुछ ठंडा होगा। पश्चिमोत्तर पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा संभव।
मेष : प्रयासरत क्षेत्रों में थोड़ा अड़चनों का आभास होगा। समय का पूरा उपयोग करें। परिवार एवं दाम्पत्य सुख का भरपूर योग है। सगे-संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनाने का प्रयास करें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा।
मिथुन : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होंगे। अपने पराक्रम व जौहर का भरपूर लाभ उठाने का अवसर प्राप्त होगा। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव प्रतीत होगा।
कर्क : किसी धार्मिक स्थल की यात्रा होने के आसार हैं। कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। अपने कल्पनाशील व महत्वाकांक्षी मन को दूसरों की प्रगति से हीनता का शिकार न होने दें।
सिंह : विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
कन्या : कुछ नये पारिवारिक तनावों से मन में अशांति का माहौल बनेगा। पारिवारिक संबंधों में असन्तोष की आशंका है। आपका अत्याधिक बोलना या फिर बिन मांगे किसी को राय देना हानिकारक हो सकता है।
तुला : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश या लांछन मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ उठाएंगे। मन सुंदर कल्पनाओं से प्रभावित होगा। अच्छी अभिब्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे।
धनु : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न बरतें। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें। कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। शिक्षार्थी शिक्षा में ध्यान दें।
मकर : परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। किसी को भी छोटा न समझें। मन में नीरसता रहेगी। रोजगार क्षेत्र में लाभकारी स्थिति से प्रसन्न होंगे। पारिवारिक कायार्ें में ब्यस्तता हो सकती है।
कुंभ : परिजनों की चिंताएं मन को परेशान करेंगी। जीवन साथी के साथ मधुर संवाद पर जोर दें। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। अपने स्वास्थ्य के प्रति लावरवाही न बरतें। घर में खुशहाली रहेगी।
मीन : परिवार में किसी श्रेष्ठजन के स्वास्थ्य के प्रति ख्याल रखना अपेक्षित है। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों एवं आर्थिक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी।
Tweet![]() |