मंगलवार, 2 अगस्त, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 2 अगस्त, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 2 अगस्त, 2022 का राशिफल |
मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।
बृषभ : कल्पनाएं अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से प्रसन्न होंगे।
मिथुन : आवेश में लिये निर्णय से पश्चाताप संभव। दूसरों की बात इधर से उधर न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। सगे-संबंधियों के बीच कटुता जैसी स्थिति न बनने दें।
कर्क : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।
सिंह : मित्रवत संबंधों का लाभ मिलेगा। सुंदर भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाओं के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इस स्वभाव को सुधारें।
कन्या : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा।
तुला : आर्थिक प्रगति के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी।
वृश्चिक : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में किया गया परिश्रम सार्थक होगा।
धनु : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीनता न पालें। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर होगा तथा स्थान परिवर्तन भी संभव।
मकर : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में आकस्मिक सफलता का योग है।
कुंभ : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी, थोड़ धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे।
मीन : किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण परिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता से प्रगति संभव।
Tweet![]() |