सोमवार, 1 अगस्त, 2022 का राशिफल

Last Updated 01 Aug 2022 08:07:05 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 1 अगस्त, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 1 अगस्त, 2022 का राशिफल

मेष: किसी खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा।  प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।                
बृषभ: अत्यधिक भावुकता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता से मन उत्साहित होगा।                       
मिथुन: अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय को सकारात्मक दिशा में लगाएं। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे। भावुकता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकती हैं।            
कर्क: आपकी स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहे हैं।  बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल हो सकता है। उच्छृंखल स्वभाव आस-पास के वातावरण में आपकी महत्ता बढ़ाएगा।      
सिंह: आपमें दूसरों को आकषिर्त करने की अभूतपूर्व क्षमता है इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होंगे। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।            
कन्या: भौतिक सुख-साधनों की लालसा में व्यय के योग हैं। असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है।            

तुला:  पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं। भावुकता वश संबंधों में भावनात्मक शोषण की आशंका है। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी।           
वृश्चिक: परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं। जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।             
धनु: भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नयी उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें।              
मकर: महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे। सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र की प्रतिभा में निखार आएगा।            
कुंभ:  किसी अचल सम्पत्ति के क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कायरे में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा। परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।    
मीन: भावना प्रधान मन जल्द ही दूसरों से प्रभावित हो जाता है। प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment