31 जुलाई से 6 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 31 Jul 2022 06:54:32 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 जुलाई से 6 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


31 जुलाई से 6 अगस्त, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-भविष्य संबंधी कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। अवरोधित कार्य हल होंगे। पुरानी समस्याओं का समाधान होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में केंद्रित होंगे।  कुछ अनूठी अभिलाषाएं मन पर प्रभावी होंगी। कुछ भावनात्मक संबंधों के प्रति मन बेचैन होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। जीवन साथी की कुछ बातें परेशान करेंगी। प्रणय संबंधों में आपकी प्रगाढ़ता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगायें।        
वृषभ-अच्छी संभावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी स्वयं को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे।  आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को परिजनों के स्नेह से सुखद व उत्साह की अनुभूति होगी। नित्य दिनचर्या हेतु आवश्यक साधनों की व्यवस्था हेतु मन परेशान होगा। नित्य लक्ष्यहीन दिनचर्या से मन परेशान होगा।       
मिथुन-परिजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नया करने का सुनहरा अवसर है। अत: समय का पूर्ण उपयोग करें। जरुरतों की पूर्ति में साधनाभाव का सामना करना पड़ेगा। स्वयं को धार्मिक कार्यों  में केंद्रित करें। आलस्य त्याग मन को रचनात्मक दिशा दें।  उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन को प्रसन्न रखेंगे। अनियोजित कार्यप्रणाली द्वारा आय-व्यय में असंतुलन पैदा होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को अपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।  

कर्क-यह सप्ताह थोड़ा उलझनों से परिपूर्ण रहेगा। सामाजिक कार्यों के निर्वहन में सक्रियता से लोकप्रियता बढ़ेगी। परिवार में मधुर संवाद कायम रखें। सोमवार व मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। वर्तमान समय में आर्थिक संकट परेशान करेगा। शुक्रवार एवं शनिवार को संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव कार्यक्षेत्र में छबि को कुप्रभावित कर सकता है। अत: इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण घरेलू दायित्व के पूर्ति होने के आसार बनेंगे।   
सिंह-ईश्वरीय आस्थ बढ़ेगी। एक साथ कई जिम्मेदारियों से मन बोझिल होगा। भविष्य के प्रति चिंताएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सहयोग से हर स्थिति सहज लगेगी। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित साधन व्यवस्था हेतु मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए विशेष लाभदायक समय हो सकता है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।   
कन्या-परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुंचाएंगी। विषम स्थिति में संयम से काम लें। आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। महत्वपूर्ण कायार्ें की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बनेगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट संभव। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। श्रेष्ठजनों से निकटता बढ़ेगी।    
तुला-महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय संभव। दायित्वों की वृद्धि से मन उनकी पूर्ति हेतु चिंतित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियों में व्यस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को मन घरेलू कार्यों में ब्यस्त रहेगा। पारंपरिक एवं धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। कुछ पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। विद्यार्थीगण अपनी शिक्षा पर ध्यान दें। सीमित साधनों में अपनी दिनचर्या चलाने का प्रयास करें। बुधवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से मन परेशान होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी परन्तु अपयश व लान्छन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। अत: इसे सुधारें। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक-इस सप्ताह कुछ नकारात्मक स्थिति से मन परेशान होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। ईश्वर पर आस्था रखें समय के साथ सब कुछ ठीक होगा। विषम स्थिति में अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। रोजगार में बड़े परिवर्तन का समय है। रविवार एवं मंगलवार को मन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा। कुछ  बीती घटनाएं मन को परेशान करेंगी। शुक्रवार एवं शनिवार को पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। चिंताओं से भरे इस समय में कुछ अच्छे आसार भी नजर आएंगे। खराब व चापलूस प्रकृति के लोगों से आपकी निकटता आपके लिए हानिकर हो सकती है। आवेश में आकर कोई निर्णय न लें।  
धनु-अच्छे विचार आंतरिक प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। अनवरत् परिश्रम के द्वारा अपनी जरूरी योजनाओं के क्रियान्वित हेतु केंद्रित होंगे।  
सोमवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण रिश्तों में छोटी-मोटी बातों को दिल से न लागायें। कुछ नये आसार आपसे अदभुत क्षमताओं का प्रदर्शन करायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। साधनाभाव से मन चिंतित होगा। बुधवार एवं शनिवार को पूर्वाग्रहवश आशंकित मन पर नियंत्रण रख स्वयं को रचनात्मक दिशा दें। आवेश में किये कार्य से कष्ट संभव। परिवार में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। रचनात्मक कार्यों से लोकप्रियता बढ़ेगी।
मकर-कुछ पुरानी घटनाएं मन को परेशान करेंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। महत्वकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। संवेदनशीलता व क्रोध पर नियंत्रण रखें, अन्यथा संबंधों में कटुता संभव। नैतिक जिम्मेदारियों को लेकर सजग हों। किसी संबंधी की बातें मन को पीड़ा पहुंचा सकती हैं। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए चिंतित होंगे। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार में किये गये प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
कुंभ-प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता मिलेगी। आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां संभव हैं। मन को सकारात्मक दिशा में लगायें। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी। अपने अवयस्कतापूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण रखें क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाएं मन में जागृत होंगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को मन में ढेर सारी चिंताओं का समावेश होगा। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। सामाजिकता के निर्वहन संबंधी ब्यस्तता रहेगी।
मीन-इस सप्ताह आर्थिक कठिनाइयां परेशान करेंगी। बीती बातों को भूलना ही श्रेष्ठकर होगा, क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता हेतु परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर सगे-संबंधों में कटुता न पैदा करें। शिक्षा प्रतियोगिता में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment