शनिवार, 30 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 30 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() शनिवार, 30 जुलाई, 2022 का राशिफल |
मेष : भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं बनेंगी परन्तु धैर्य पूर्वक कार्य करने का प्रयास करें। समुचित व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।
बृषभ : कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। अच्छे संबंधों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह का संचार होगा।
मिथुन : बचकाना स्वभाव पर नियंतण्ररखें। शासन-सत्ता से सफलताएं मिलेंगी। उच्चस्तरीय लोगों के सान्निध्य से मनोबल मजबूत होगा। नई दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव।
कर्क : परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लायें। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेंगी।
सिंह : अपने मन को किसी नये रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। भविष्य की चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी नये संबंध के प्रति सहज घुलनशीलता प्रशंसनीय है।
कन्या : अपने कायरें की समयानुकूल पूर्ति करने का प्रयत्न करें। मानसिक अवसाद व कार्य पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। आर्थिक सबलता के मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
तुला : सगे-संबंधों में भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी।
वृश्चिक : कुछ नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य संबंधी चिंता बढ़ेगी फिर भी कुछ नये आसार आत्मबल में वृद्धि कर समस्याओं का समाधान करने की क्षमता प्रदान करेंगे।
धनु : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। शिक्षा-प्रतियोतियोगिता की दिशा में सफलताएं मिलेंगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति होने के आसार बनेंगे। कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव चिंतित करेगा।
मकर : व्यावसायिक संबंधों में व्यवहार कुशलता का लाभ उठाएंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में प्रयत्न तीव्र होगा। महत्वपूर्ण कायरें की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन प्रयत्नशील होगा।
कुंभ : अच्छी सोच का लाभ प्राप्त करेंगे। राजकीय क्षेत्र कुछ परिवर्तन से लाभ संभव। कार्य-पेशे में कुछ नया बदलाव रुचिकर लगेगा। पारिवारिक दायित्वों की समय से पूर्ति हेतु प्रयत्नशील होंगे।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद भी कटु वाणी से संबंधों में कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ निजी महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।
Tweet![]() |