बृहस्पतिवार, 28 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 28 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 28 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:40, काशी-प्रात: 05.22, कानपुर-प्रात: 05:31, पटना-प्रात: 05:13, देहरादून-प्रात: 05:33, गोरखपुर-प्रात: 05:19, लखनऊ-प्रात: 05:28 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-रात्रि 07:14, काशी-सायं 06:45, कानपुर-सायं 06:58, पटना-सायं 06:37, देहरादून-रात्रि 07:14, गोरखपुर-सायं 06:46, लखनऊ-सायं 06.56 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 04.56, काशी-प्रात: 04:41, कानपुर-प्रात: 04:49, पटना-प्रात: 04:31, देहरादून-प्रात: 04:48, गोरखपुर-प्रात: 04.36, लखनऊ-प्रात: 04.45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-रात्रि 07:20, काशी-सायं 06:49, कानपुर-रात्रि 07:02, पटना-सायं 06:40, देहरादून-रात्रि 07:21, गोरखपुर-सायं 06:50, लखनऊ-रात्रि 07:01। राहुकालम 13:30 बजे से 15:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 06, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण अमावस्या, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 13, प्रविष्टें। जिलहिज 28, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष अमावस्या रात्रि 23:24 बजे तक तदन्तर श्रावण शुक्ल प्रतिपदा तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र प्रात: 07:05 बजे तक तदन्तर पुष्य नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग सायं 17:57 बजे तक तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात कर्क राशि मे संचरण करेगा। स्नान-दान-श्राद्ध की अमावस्या, हरियाली अमावस्या, हरिता अमावस्या, चितलगी अमावस्या, आदि अमावस्या, दक्षिण भारत कर्ककट, वषु कर कर पूजा (केरल), दशन्दी पूजन (जैन)।
मौसम : पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान बढ़ेगा। मध्योत्तर क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। पश्चिामोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं वर्षा संभव। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी वर्षा संभव।
मेष : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि की आशंका है। मित्रवत संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें।
बृषभ : सगे-संबंधियों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित रहेंगे। कुछ नई महत्वाकांक्षाओं की सकारात्मकता हेतु क्रियाशीलता बढ़ेगी। अत्याधिक पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी।
मिथुन : नये दायित्व अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगे। कानूनी मामलों में कठिनाइयां संभव। नई-नई महत्वाकांक्षी योजनाएं तो बनेंगी परन्तु समुचित साधन व्यवस्था न होने से पूर्ति में अवरोध होगा।
कर्क : तामसिक विचारों पर नियंत्रण रखें। भौतिक सुख-साधनों की लालसा बढ़ेगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के प्रति चिंताएं समाप्त होंगी। किसी पुराने संबंध के प्रति प्रगाढ़ता बढ़ेगी।
सिंह : सगे-संबंधों में भावनात्मक आकांक्षाएं कष्टकारी होंगी। अपने मन को किसी नये व रचनात्मक लक्ष्य के प्रति केंद्रित करें। समय व स्थिति के साथ अपने स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाने का प्रयास करें।
कन्या : अच्छी कल्पनाएं मन पर प्रभावी होंगी। किसी रचनात्मक कार्य के प्रति रुचि पैदा होगी। पुराने संबंधों के भावनात्मक स्मरण से मन ओतप्रोत होगा। अत्याधिक कर्जभार से मन चिंतित होगा।
तुला : अपने कार्यों की समयानुकूल पूति हेतु प्रयासरत हों। निर्थक दूसरों की अलोचना न करें। किसी महत्वपूर्ण संबंध के प्रति कटुता से मन परेशान होगा। दाम्पत्य जीवन में नया विवाद उत्पन्न हो सकता है।
वृश्चिक : मानसिक अवसाद व कार्य-पेशे में अरुचि से आर्थिक संकट की आशंका बनेगी। सगे-संबंधों में थोड़ा भावनात्मक प्रदर्शन पर जोर दें। आर्थिक सबलता के लिए मन नई युक्तियों पर केंद्रित होगा।
धनु : कोई अचल सम्पत्ति संबंधी तनाव मन को चिंतित करेगा। वर्तमान स्थिति देखते हुए भविष्य की चिंता बढ़ेगी। नये संबंधियों के सहयोग से अवरोधित कार्य हल होंगे। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मकर : महत्वपूर्ण दायित्वों की समयानुकूल पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। आलस्य से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न माने। घर में ही बैठे-बैठे बोरियत होगी।
कुंभ : पारिवारिक कार्यों में ब्यस्तता बनी रहेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। अच्छी सोच का अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ नया कर पाने में असमर्थता से मन परेशान रहेगा।
मीन : अच्छी भावनाओं के बावजूद कटु वाणी से संबंध खराब हो सकते हैं। संबंधियों के बीच कटुता की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। क्षमता से अधिक कार्यों का बोझ महत्वपूर्ण दावित्वों की पूर्ति में बाधक होगा।
Tweet![]() |