बुधवार, 27 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 27 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 27 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:39, काशी-प्रात: 05:22, कानपुर-प्रात: 05:31, पटना-प्रात: 05:13, देहरादून-प्रात: 05:33, गोरखपुर-प्रात: 05:18, लखनऊ-प्रात: 05:28 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:15, काशी-सायं 18:46, कानपुर-सायं 18:59, पटना-सायं 18:38, देहरादून-सायं 19:15, गोरखपुर-सायं 18:47, लखनऊ-सायं 18:57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 04:56, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 04:41, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:49, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 04:31, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 04:48, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 04:36, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 04:45 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 18:37, काशी-सायं 18:04, कानपुर-सायं 18:18, पटना-सायं 17:56, देहरादून-सायं 18:38, गोरखपुर-सायं 18:06, लखनऊ-सायं 18:17 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 05, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण चतुर्दशी, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 12, प्रविष्टें। जिलहिज 27, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष चतुर्दशी (14) रात्रि 21:11 बजे तक, तदनतर अमावस्या तिथि प्रारम्भ। पुनर्वसु नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 05:22 बजे तक, तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र ही उदित रहेगा। हषर्ण योग सायं 17:07 बजे तक, तदन्तर वज्र योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मिथुन राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 00:22 बजे कर्क राशि में प्रवेश करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 08:00 बजे तक।
मौसम : उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में एवं पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में वष्रा के आसार है। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कही-कही बदली जैसा मौसम हो सकता है। उत्तर मध्य भारत में उमस भरी गरमी होगी। मध्य भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप से उमस भरी गरमी होगी।
मेष : नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बिठाने का प्रयत्न करें। घर मे ही रहते-रहते बोरियत होगी। श्रेष्ठजनों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बननें दें।
बृषभ : किसी विपरीत लिंगी संबंध में आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। नाजुक संबंधों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
मिथुन : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव।
कर्क : आवेश में लिया गया निर्णय से पश्चाताप संभव। पारिवारिक जिम्मेदारियों से मन चिन्तित होगा। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता के दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।
सिंह : सुन्दर भावनात्मक अभिव्यक्ति संबंधें में मधुरता बढ़ेगी। अनावश्यक मन में बेचैनी बढ़ेगी। भविष्य व कैरियर के प्रति मन चिन्तित होगा। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा।
कन्या : एक जैसी दिनचर्या से मन में उबन होगा। कुछ मर्मस्पर्शी बाते मन को परेशान करेंगी। कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
तुला : दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता और निर्थक दूसरों की आलोचना भी ठीक नहीं है। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी।
वृश्चिक : आसीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वन्चित होगा, अत: इसे सुधारें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। मन में उत्साहीनता ठीक नही है अत: मन को रचनात्मक गति देवे।
धनु : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा।
मकर : दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव। विरोधियों के प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। आर्थिक प्रगति के लिए नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी।
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन मे नीरसता व चिन्ता का वाश होगा।
मीन : किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश ताल-मेल बिठाने में असमर्थ होगा।
Tweet![]() |