मंगलवार, 26 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 26 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 26 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:39, काशी-प्रात: 05.22, कानपुर-प्रात: 05:30, पटना-प्रात: 05:12, देहरादून-प्रात: 05:32, गोरखपुर-प्रात: 05:18, लखनऊ-प्रात: 05:27 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:15, काशी-सायं 06:46, कानपुर-सायं 06:59, पटना-सायं 06:38, देहरादून-सायं 07:15, गोरखपुर-सायं 06:47, लखनऊ-सायं 06.57 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 04.02, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 03:47, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03:55, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 03:37, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 03:54, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 03.42, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 03.52 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 05:48, काशी-सायं 05:16, कानपुर-सायं 05:30, पटना-सायं 05:07, देहरादून-सायं 05:50, गोरखपुर-सायं 05:18, लखनऊ-सायं 05:28। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 04, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण त्रयोदशी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 11, प्रविष्टें। जिलहिज 26, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष त्रयोदशी सायं 18:47 बजे तक तदन्तर चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ। आद्र्रा नक्षत्र अर्धरात्रियोत्तर 04:09 बजे तक तदन्तर पुनर्वसु नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग अप. 16:06 बजे तक तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मिथुन राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ सायं 18:47 बजे से, मास शिवरात्रि व्रत।
मौसम : पूर्वोत्तर तराई एवं उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वष्रा संभव। पश्चिम-दक्षिणी समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी वष्रा के आसार है। मध्य क्षेत्रों में उमस भरी गर्मी होगी। उत्तर-मध्य के मैदानी क्षेत्रों में भी कहीं धूप तो कहीं बदली होगी।
मेष : कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधों में भरपूर लाभ उठाएंगे। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद स्थिति प्रसन्नता लाएगी। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण करने के आसार बनेंगे।
बृषभ : निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छबि बनायें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चरने में बाधक बनेगी।
मिथुन : काल्पनिक महत्वकांक्षाओं को लेकर मन उत्साहित होगा। अपने बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें क्योंकि इससे अपयश की आशंका है। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता बरतें।
कर्क : किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। आय के अच्छे अवसर मिलेंगे। मजबूत मनोबल के साथ विषम स्थितियों के मध्य परिश्रम व लगन से प्रगति की ओर अग्रसर होंगे।
सिंह : संसाधनों की कमी तथा अर्थाभाव से मनोबल में कमी आएगी। पिता या किसी श्रेष्ठजन का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। मांगलिक कार्यों हेतु प्रयास सार्थक होंगे। महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति आलस्य न करें।
कन्या : भविष्य के प्रति नकारात्मक सोच आपको अवसादग्रस्त कर सकती है। किसी पुरानी क्षति या अप्रिय घटना के बारे में न सोचें। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा।
तुला : अधिक परिश्रम कर मिल रहीं अच्छी स्थितियों का भरपूर लाभ उठाएं। पूर्ववत दिनों से चल रहे उदर विकार से राहत मिलेगी। कुछ अच्छे आसार मन को उत्साहित करेंगे। घर में खुशहाली रहेगी।
वृश्चिक : ग्रहों की अनुकूलता आपके लिए लाभकारी है। स्वयं को सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित करें। आपका मन नकारात्मक बातों की ओर ज्यादा केंद्रित होता है। इससे बचें।
धनु : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थी शिक्षा में लापरवाही न करें। ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार हैं।
मकर : ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे अपयश मिले। नकारात्मक चिंताएं उत्साह में कमी लाएंगी। क्रोध पर काबू रखें और आवेश में कोई निर्णय न लें। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति होने के आसार हैं।
कुंभ : योजनाओं में अवरोधों से मन चिंतित होगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा। मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। समय आपके अनुकूल है किंतु भाग्य के सहारे बैठना ठीक नहीं है।
मीन : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर दवाब बनायेंगी। आपका मन युक्तिपूर्वक नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। किसी प्रणय संबंध को लेकर आप प्रभावित रहेंगे। अविवाहितों के विवाह तय होने का समय है।
Tweet![]() |