सोमवार, 25 जुलाई, 2022 का राशिफल

Last Updated 25 Jul 2022 07:14:37 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 25 जुलाई, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 25 जुलाई, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:38, काशी-प्रात: 05:21, कानपुर-प्रात: 05:30, पटना-प्रात: 05:12, देहरादून-प्रात: 05:31, गोरखपुर-प्रात: 05:17, लखनऊ-प्रात: 05:27 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 19:16, काशी-सायं 18:47, कानपुर-सायं 19:00, पटना-सायं 18:39, देहरादून-सायं 19:16, गोरखपुर-सायं 18:48, लखनऊ-सायं 18:58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रयोत्तर 03:11, काशी-अर्धरात्रयोत्तर 02:56, कानपुर-अर्धरात्रयोत्तर 03:04, पटना-अर्धरात्रयोत्तर 02:47, देहरादून-अर्धरात्रयोत्तर 03:03, गोरखपुर-अर्धरात्रयोत्तर 02:51, लखनऊ-अर्धरात्रयोत्तर 03:01 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-सायं 16:56, काशी-सायं 16:24, कानपुर-सायं 16:38, पटना-सायं 16:15, देहरादून-सायं 16:58, गोरखपुर-सायं 16:26, लखनऊ-सायं 16:36 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 03, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण द्वादशी, संवत् 2079, सौर (कर्क) श्रावण मास की 10, प्रविष्टें। जिलहिज 25, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष द्वादशी (12) सायं  16:25 बजे तक, तदनतर त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ। मृगशिरा नक्षत्र अर्धरात्रयोत्तर 01:05 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा नक्षत्र प्रारम्भ। ध्रुव योग अपराह्न 15:02 बजे तक, तदन्तर व्याघात योग प्रारम्भ। चन्द्रमा वृषभ राशि का पूर्ण भोगकर अर्धरात्रयोत्तर 01:32 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। सोम प्रदोष वत, श्रावण सोमवार व्रत।

मौसम: उत्तर मध्य भारत में कई स्थानों पर  हल्की वर्षा होगी। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भारी वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी तेज वर्षा के आसार हैं। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा होगी।



मेष : अपने स्वास्थ्य के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक संबंधों में कटुता दुश्मनी जैसा न बनने दें। 

बृषभ :  कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी  हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा, अत: इसे सुधारें।                       
मिथुन : रोजगार के क्षेत्र में नए अवसर उत्साह का संचार करेंगे, परन्तु आवेश में लिया गया निर्णय हानिकारक हो सकता है। दूसरों की बात इधर से उधर करना आपको शोभा नहीं देता। 

कर्क : अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा।

सिंह : अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। नैतिक-अनैतिक सोचने वाला मन भौतिक परिवेश में ताल-मेल बैठाने में असमर्थ होगा। अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी।

कन्या : कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं।

तुला : आपकी सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इन्तजार करें। मन में नीरसता का वाश होगा। परिजनों की छोटी-मोटी बातों का बुरा न मानें।

वृश्चिक : जीविका क्षेत्र में नए आयाम  उत्साहित करेंगे। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव।  नाजुक संबंदों में भावनात्मक ताल-मेल बैठाने का प्रयत्न करें।

धनु : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। मन में कुछ नकारात्मक विचार परेशान करेंगे। 

मकर : ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। जो बीत गयी उसे भूल वर्तमान में जीने का प्रयास करें।

कुंभ :  बिरोधियों प्रबलता से कार्य क्षेत्र में कठिनाईयां संभव। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा।  रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिन्तित होंगा। 

मीन : कार्य क्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाने का समय आ गया है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment