24 से 30 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 से 30 जुलाई, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।
![]() साप्ताहिक राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:38, काशी-प्रात: 05:21, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:12, देहरादून-प्रात: 05:31, गोरखपुर-प्रात: 05:16, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:17, काशी-सायं 06:47, कानपुर-सायं 07:00, पटना-सायं 06:39, देहरादून-सायं 07:17, गोरखपुर-सायं 06:48, लखनऊ-सायं 06:58 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 02:25, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 02:09, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:17, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 02:00, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 02:17, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 02:04, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 02:14 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 04:02, काशी-अप. 03:29, कानपुर-अप. 03:43, पटना-अप. 03:21, देहरादून-अप. 04:03, गोरखपुर-अप. 03:31, लखनऊ-अप. 03:42 बजे। राहुकाल 04:30 से 06:00 बजे तक। राष्ट्रीय श्रावण 02, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण एकादशी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 09, प्रविष्टें। जिलहिज 24, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी अप. 13:45 बजे तक तदन्तर द्वादशी तिथि प्रारम्भ। रोहिणी नक्षत्र रात्रि 22:00 बजे तक तदन्तर मृगशिरा नक्षत्र प्रारम्भ। वृद्धि योग अप. 14:00 बजे तक तदन्तर ध्रुव योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। कामदा एकादशी व्रत सबका, बुध ओषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा।
मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में भारी वर्षा की आशंका है। उत्तर-मध्य के मैदानी क्षेत्रों में कहीं धूप तो कहीं बदली होगी।
मेष-इस सप्ताह आकस्मिक समाचार से मन प्रसन्न होगा। काफी दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होगा। आय के साधन सुलभ होंगे। प्रयासरत् क्षेत्रों में मन उसके परिणाम के प्रति चिंतित होगा। किसी की मध्यस्तता से दाम्पत्य जीवन मधुर होगा। विद्यार्थियों के लिए समय काफी महत्वपूर्ण है। रविवार एवं सोमवार को बीती बातों को भूलें क्योंकि इससे संबंध मधुर बनेंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरेाध से चिंता होगी। गंभीर स्वभाव भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसे सुधारें। बुधवार एत्तं शनिवार को अच्छी संभावनाएं मन में नई उमंग का संचार करेंगी। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी परन्तु लांछन से बचें। शिक्षा में प्रयत्न तीव्र होगा।
वृषभ-किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी। उच्च स्तरीय लोगों से निकटता प्रगति की ओर अग्रसर करेगी। सोमवार एवं मंगलवार को परिजनों के सुख-दुख के प्रति चिंता रहेगी। किसी नये में रुचि से मन उत्साहित होगा। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। रविवार एवं मंगलवार को महत्वपूर्ण स्थिति में बचकाना स्वभाव छबि को कुप्रभावित कर सकता है। इसे सुधारें। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को शिक्षा प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा। पारिवारिक वातावरण सुखद होगा। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होने के आसार बनेंगे।
मिथुन-किसी कुंठा अथवा हीन भाव को लेकर संबंधों में कटुता न पैदा करें। आय-व्यय में संतुलन बनाकर चलें। अवरोधित कार्य हल होंगे। राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल पुथल का समय रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। शिक्षार्थियों का मन परिश्रम के लिए केंद्रित होगा। सोमवार एवं मंगलवार को महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु उद्वेलित करेंगी। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण रख अच्छे अवसरों का लाभ उठायें। घर में किसी की अस्वस्थता से चिंता होगी। मित्र के भेष में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें। बुधवार एवं शनिवार को नये व्यावसायिक संबंध प्रगा होंगे। अभिभावकों का सहयोग मिलेगा। नौकरी का वातावरण सुखद होगा।
कर्क-घरेलू जिम्मेदारियों की पूर्ति में विलम्ब से मन परेशान होगा। कुछ नकारात्मक विचारों से मन बोझिल होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु तत्पर होंगे। किसी नये व्यवसाय के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य को लेकर मन उत्साहित होगा। रविवार एवं सोमवार को अच्छी अभिलाषाए मन में जागृत होंगी। राजनीतिज्ञों की सक्रियता बढ़ेगी। शिक्षार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। भौतिक सुख में वृद्धि होगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को व्यवहार कुशलता से संबध प्रगाढ़ बनायेंगे। कार्यक्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा।
सिंह-कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलताएं मिलेंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय काफी अनुकूल होगा। कार्यक्षेत्र में पूर्ण उत्साह के साथ आर्थिक प्रगति संभव। उच्च स्तरीय संबंधों का सहयोग मिलेगा। कुछ घरेलू चिंताओं से परेशान होंगे। शिक्षा से जुड़े लोगों की व्यवस्तता बढ़ेगी। रविवार एवं सोमवार को आर्थिक क्षेत्र में नई योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिश्रम के लिए मन केंद्रित होगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद न करें।
कन्या-निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी। प्रणय संबंध प्रगाढ़ होंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित होंगे। मन को किसी रचनात्मक कार्य में लगायें। जीवन साथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। कर्जभार से मन परेशान होगा। रविवार एवं सोमवार को किसी निकट संबंधी से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शुक्रवार एवं शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े संबंधों में सुधार संभव। प्रतिष्ठित लोगों से निकटता बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता अपेक्षित है।
तुला-कमजोर मनोबलवश नकारात्मक चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। प्रयासरत् क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। बढ़ती जिम्मेदारियों की पूर्ति हेतु समुचित साधन के लिए मन चिंतित होगा। सोमवार एवं बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केंद्रित होगा। दाम्पत्य जीवन में कुछ कटुता के आसार हैं। आवेश में किये गये कार्य से हनि हो सकती है। परिवार में किसी श्रेष्ठजन की अस्वस्थता संभव। शुक्रवार एवं शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार की दिशा में किया गया प्रयत्न सार्थक होगा। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।
वृश्चिक-कहीं कहीं अत्याधिक बोलना आपकी छबि को धूमिल करता है। अत: इसे सुधारें। कुछ विशेष सफलताओं के आसार बनेंगे। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्याधिक व्यय का योग है। शासन-सत्ता से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल होगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार एवं मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। अच्छी भावनाएं मकसद को सफल करेंगी। कार्यक्षेत्र में बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार एवं शनिवार को किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव। चापलूस प्रकृति के लोगों से निकटता हानिकर हो सकती है। आवेश में कोई निर्णय न लें।
धनु-पूर्ण उत्साह के साथ कार्यक्षेत्र में संलग्न होंगे। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता संभव। जिम्मेदाराना स्वभाव से प्रशंसा के पात्र बनेंगे।
कोई अप्रत्यासित सफलता मिलेगी। साझेदारी मामलों में सतर्क रहें। किसी लंबी दूरी की यात्रा संभव। रविवार एवं सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की कुशल पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। माता के सहयोग से आपका पक्ष हर मुद्दे पर मजबूत होगा। महत्वपूर्ण क्षेत्रों में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिांतित होगा। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को क्रियाशीलता द्वारा प्रगति संभव। उत्साह पूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय लोगों से निकटता बढ़ेगी।
मकर-नये-नये कार्यों में मन केंद्रित होगा। बढ़ती जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। राजनीतिज्ञों के लिए समय अनुकूल होगा। रोजगार में प्रतिभा निखरेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। राजकीय कर्मचारियों को नौकरी में कुछ परिवर्तित स्थितियां सुखद लगेंगी। सोमवार एवं मंगलवार को आय-व्यय में संतुलन बनायें। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें, अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। बचकाना स्वभाव पर नियंत्रण रखें, क्योंकि कार्यक्षेत्र में यह आपकी छबि पर बुरा प्रभाव डालता है। बृहस्पतिवार एवं शनिवार को उच्च स्तरीय लोगों से निकटता का लाभ मिलेगा। निकट संबंधों के स्नेह से उत्साह की अनुभूति होगी। लंबी दूरी की यात्रा संभव।
कुंभ-अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। नौकरी में अनवरत् श्रम से मन खिन्न होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा करेंगी। व्यावसायिक व्यवस्तता से निजी जरूरतों के प्रति समयाभाव आड़े आएगा। सोमवार एवं मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में कुछ अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में अत्याधिक श्रमवश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों की पूर्ति हेतु चिंतित होंगे। भौतिक सुख-साधनों को जुटाने हेतु चिंता होगी। बुधवार एवं शुक्रवार को कार्यकुशलता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। राजनीतिज्ञों के लिए समय विशेष लाभदायक है। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
मीन-अर्थाभाव से जिम्मेदारियों की पूर्ति में कठिनाइयां आयेंगी। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। किसी नये व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी लोगों से सलाह लें। विषम स्थिति में संयम से काम लें। किसी महत्वपूर्ण आयोजन हेतु मन समुचित साधन व्यवस्था के लिए मन केंद्रित होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधियों की सक्रियता से सावधान रहें। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यवस्तता का समय होगा। कर्जदारों से कुछ कहासुनी हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता उनके परिश्रम को सार्थक करेगी। बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को नकारात्मक चिंन्ताओं व आशंकाओं से घिरा मन ईश्वर की शरण में केंद्रित होगा। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों का बुरा न माने।
Tweet![]() |