शनिवार, 23 जुलाई, 2022 का दैनिक राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार, 23 जुलाई, 2022 का दैनिक राशिफल।
![]() दैनिक राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:37, काशी-प्रात: 05:20, कानपुर-प्रात: 05:29, पटना-प्रात: 05:11, देहरादून-प्रात: 05:30, गोरखपुर-प्रात: 05:16, लखनऊ-प्रात: 05:26 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:17, काशी-सायं 06:48, कानपुर-सायं 07:00, पटना-सायं 06:40, देहरादून-सायं 07:17, गोरखपुर-सायं 06:49, लखनऊ-सायं 06:59 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 01.43, काशी-अर्धरात्रियोत्तर 01.26, कानपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.35, पटना-अर्धरात्रियोत्तर 01.17, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 01.35, गोरखपुर-अर्धरात्रियोत्तर 01.22, लखनऊ-अर्धरात्रियोत्तर 01.32 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 03.05, काशी-अप. 02:34, कानपुर-अप. 02:48, पटना-अप. 02:26, देहरादून-अप. 03:06, गोरखपुर-अप. 03:36, लखनऊ-अप. 03:46 बजे। राहुकाल 09:00 बजे से 10:30 बजे। राष्ट्रीय श्रावण 01, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण दशमी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 08, प्रविष्टें। जिलहिज 23, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष दशमी पूर्वा. 11:27 बजे तक तदन्तर एकादशी तिथि प्रारम्भ। कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 19:02 बजे तक तदन्तर रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ। गण्ड योग अप. 13:06 बजे तक तदन्तर वृद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृषभ राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा समाप्त पूर्वा. 11:27 बजे तक, राष्ट्रीय श्रावण मास आरम्भ।
मौसम : उत्तर के कई स्थानों में तेज वर्षा के आसार हैं। उत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी तेज हवा के साथ वर्षा संभव। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी वर्षा संभव। पश्चिम-दक्षिण समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा के आसार हैं।
मेष : कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। रोजगार में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मन में कुछ नकारात्मक विचार उत्पन्न होंगे।
बृषभ : कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों। सगे-संबंधियों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह मिलेगा।
मिथुन : आपकी सारी समस्याएं खुद ब खुद सुलझ जाएंगी बस थोड़ा धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें। कुछ चिंताएं मन को परेशान करेंगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : दूसरों की सफलता से अपने अंदर हीन भावना न पालें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। नौकरी का वातावरण अरुचिकर होगा।
सिंह : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। राजनीतिज्ञों की राजनीति क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कुछ नकरात्मक विचार उत्पन्न होंगे।
कन्या : कुछ आर्थिक प्रगति के लिए मन में नई-नई युक्तियां उत्पन्न होंगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। असीम प्रतिभाआें के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें।
तुला : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। कल्पनाएं व आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेंगी। निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें।
वृश्चिक : नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होंगे। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। शिक्षा में परिश्रम तीव्र होगा।
धनु : दूसरों की बात इधर से उधर न करें साथ ही बिना वजह दूसरों की आलोचना भी न करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य का त्याग करें। संबंधों का लाभ प्राप्त होगा।
मकर : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयत्न करें। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा।
कुंभ : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
मीन : अनावश्यक दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे। आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। किसी बड़ी यात्रा के प्रति मन उत्साहित होगा। तनाव दूसरों के समक्ष जाहिर न करें।
Tweet![]() |