बुधवार, 20 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 20 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 20 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:35 काशी-प्रात: 05.19, कानपुर-प्रात: 05:27, पटना-प्रात: 05:10, देहरादून-प्रात: 05:28, गोरखपुर-प्रात: 05:14, लखनऊ-प्रात: 05:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:18 काशी-सायं 06:49, कानपुर-सायं 07:02, पटना-सायं 06:41, देहरादून-सायं 07:19, गोरखपुर-सायं 06:50, लखनऊ-सायं 07.00 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00.00, काशी-रात्रि 11:39, कानपुर-रात्रि 11:49, पटना-रात्रि 11:36, देहरादून-रात्रि 11:55, गोरखपुर-पूर्वा. 11.46, लखनऊ-रात्रि 11.56 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अप. 12:15, काशी-अप. 11:49, कानपुर-अप. 12:01, पटना-अप. 11:40, देहरादून-अप. 12:13, गोरखपुर-अप. 11:49, लखनऊ-अप. 11:59। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय अषाढ़ 29, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण सप्तमी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 05, प्रविष्टें। जिलहिज 20, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वर्षा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष सप्तमी प्रात: 06:36 बजे तक तदन्तर अष्टमी तिथि प्रारम्भ। रेवती नक्षत्र अप. 12:50 बजे तक तदन्तर अिनी नक्षत्र प्रारम्भ। सुकर्मा योग अप. 12:41 बजे तक तदन्तर धृति योग प्रारम्भ। चन्द्रमा मीन राशि का पूर्ण भोगकर अप. 12:50 बजे मेष राशि में प्रवेश करेगा। पंचक (पचखा) समाप्त अप. 12:50 बजे तक, कालाष्टमी, मन्वादि 8, सूर्य पुष्य नक्षत्र में प्रात: 10:48 बजे प्रवेश करेगा, स्त्री-स्त्री, सूर्य-चन्द्र, मूषक वाहन, नीर नाड़ी, तदीश शूद्र, दिन में सामान्य वर्षा हो, रात्रि में विशेष वर्षा हो।
मौसम : उत्तर पर्वतीय एवं पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में तेज वर्षा संभव। पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं वर्षा संभव। उत्तर-मध्य क्षेत्रों में मौसम ठंडा होगा। पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्रों में भी वर्षा का प्रबल योग है।
राशिफल
मेष : दुबिधाओं को त्याग स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पारिवारिक वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से उत्साहित होंगे। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आसपास प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु दवाब बनाएंगी।
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। कुछ नई आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में सगे-संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
कन्या : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।
तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय संभव। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु प्रयासरत होंगे। कुछ नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।
वृश्चिक : कुछ मर्मस्पर्शी घटनाएं दुख पहुंचाएगी। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नीरसता को मन पर प्रभावी न होने दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ मन चिंताओं से बोझिल होगा।
धनु : वर्तमान कठिन एवं विषम स्थितियों के मध्य ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी।
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। अपनी दिनचर्या सुधार सकारात्मकत दिशा में केंद्रित हों। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। घर में खुशहाली रहेगी।
| Tweet![]() |