मंगलवार, 19 जुलाई, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 19 जुलाई, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 19 जुलाई, 2022 का राशिफल |
दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 05:35, काशी-प्रात: 05.18, कानपुर-प्रात: 05:27, पटना-प्रात: 05:09, देहरादून-प्रात: 05:27, गोरखपुर-प्रात: 05:14, लखनऊ-प्रात: 05:24 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 07:19, काशी-सायं 06:49, कानपुर-सायं 07:02, पटना-सायं 06:41, देहरादून-सायं 07:19, गोरखपुर-सायं 06:51, लखनऊ-सायं 07.01 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 11.29, काशी-रात्रि 10:59, कानपुर-रात्रि 11:17, पटना-रात्रि 10:58, देहरादून-रात्रि 11:25, गोरखपुर-रात्रि 11.05, लखनऊ-रात्रि 11.15 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-पूर्वा. 11:18, काशी-पूर्वा. 10:54, कानपुर-रात्रि 11:04, पटना-रात्रि 10:44, देहरादून-रात्रि 11:14, गोरखपुर-रात्रि 10:52, लखनऊ-रात्रि 11:02। राहुकालम 03:00 बजे से 04:30 बजे तक। राष्ट्रीय अषाढ़ 28, शक् संवत् 1944। श्रावण कृष्ण षष्ठी, संवत् 2079, सौर (कर्क)श्रावण मास की 04, प्रविष्टें। जिलहिज 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। वष्रा ऋतु। श्रावण कृष्ण पक्ष षष्ठी प्रात: 07:50 बजे तक तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। उत्तराभाद्रपद नक्षत्र अप. 12:11 बजे तक तदन्तर रेवती नक्षत्र प्रारम्भ। शोभन योग अप. 13:43 बजे तक तदन्तर सुकर्मा योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात मीन राशि में ही संचरण करेगा। पंचक (पचखा), भद्रा प्रात: 09:50 बजे से रात्रि 19:43 बजे तक।
मौसम : पूर्वोत्तर तराई क्षेत्रों में अच्छी वष्रा संभव। पूर्वोत्तर पर्वतीय क्षेत्रों में भी भारी वष्रा होगी। पश्चिम-दक्षिणी समुद्रतटीय क्षेत्रों में भी भारी वर्षा के आसार हैं। मध्य क्षेत्रों में गर्मी होगी।
मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। सगे-संबंधों में तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
बृषभ : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता न आने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाओं के बावजूद भी हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित होगा। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियां उनकी ब्यस्तता बढ़ाएंगी।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर मन चिंतित होगा। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा। आर्थिक प्रगति के तत्पर होंगे।
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होंगे। शिक्षा-प्रतियोगिता में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
धनु : अपनी क्षमताओं व गुणवत्ता पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव। दूसरों की आलोचना का असर अपने मनोबल पर न पड़ने दें।
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता का योग है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुबिधाग्रस्त होगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार क्षेत्र में नये अवसर उत्साह का संचार करेंगे किंतु आवेश में लिये गये निर्णय से हानि संभव। पुरानी सभी समस्याओं का हल होगा।
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण पारिवारिक जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
Tweet![]() |