मंगलवार, 19 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 19 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 19 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : नये कार्यों के क्रियान्वयन हेतु प्रयत्न तीव्र होगा। कुछ नई सफलताएं सुखों का आगाज करेंगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। नाजुक संबंधों में भावनात्मक तालमेल बिठाने का प्रयत्न करें।
बृषभ : निर्थक दूसरों की पीठ पीछे आलोचना न करें। विरोधियों की प्रबलता से कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां संभव। योजनाओं के फलीभूत होने से मन प्रसन्न होगा। आकांक्षाएं सार्थकता हेतु उद्वेलित करेंगी।
मिथुन : दूसरों की बात इधर से उधर न करें। किसी सहकर्मी के खराब व्यवहार से कष्ट संभव। पारिवारिक संबंधों में कटुता जैसी स्थिति न बनने दें। आवेश में लिये गये निर्णय से पश्चाताप संभव।
कर्क : किसी विपरीतलिंगी संबंध के प्रति आकषर्ण बढ़ेगा। किसी पुराने संबंधी से आकस्मिक भेंट संभव। कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमताओं का भरपूर लाभ उठाएंगे। रोजगार में आ रही समस्याओं से हतोत्साहित न हों।
सिंह : अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से संबंध मधुर होंगे। असीम प्रतिभाआें के बावजूद हीन मन प्रतिभाओं के लाभ से वंचित करेगा। अत: इसे सुधारें। राजनीतिज्ञों की सरगर्मियाँ आपकी व्यस्तता बढ़ाएंगी।
कन्या : पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। बीती बातों को भूल वर्तमान में जीने की चेष्ठा करें। रोजगार की समस्याओं को लेकर चिंतित होंगे। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच रंग लायेगी।
तुला : कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुकूल चलने का प्रयास करें। नैतिक-अनैतिक के बारे में सोचने वाला मन भौतिक परिवेश के साथ तालमेल बिठाने में असमर्थ होगा।
वृश्चिक : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा में परिश्रम तीव्र होगा। कुछ नये उत्साह व कार्य क्षमता की अनुभूति करेंगे। जीविका क्षेत्र में नये आयाम उत्साहित करेंगे।
धनु : अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें क्योंकि आगे बहुत सारी सफलताएं मिलेंगी। नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर लगेगा। दूसरों की आलोचना का अपने मनोबल पर असर न पड़ने दें।
मकर : प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से प्रसन्न होंगे। रोजगार में कुछ आकस्मिक सफलता मिलेगी। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। घरेलू दायित्वों की पूर्ति में व्यय संभव।
कुंभ : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। रोजगार में नये अवसर उत्साहित करेंगे किंतु आवेश में लिये निर्णय से हानि संभव। सारी समस्याएं खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगी, धैर्य पूर्वक वक्त का इंतजार करें।
मीन : कोई महत्वपूर्ण आकांक्षा अपनी सार्थकता हेतु आपको उद्वेलित करेगी। महत्वपूर्ण घरेलू जिम्मेदारियां मन पर दबाव डालेंगी। ग्रहों की अनुकूलता प्रगति के अच्छे अवसर प्रदान करेगी।
Tweet![]() |