बुधवार, 20 अप्रैल, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 20 अप्रैल, 2022 का राशिफल।
![]() बुधवार, 20 अप्रैल, 2022 का राशिफल |
मेष : दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। किसी नई दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। घरेलू वातावरण में उत्साह का माहौल रहेगा।
बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से मन उत्साहित होगा। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। मजाकिया स्वभाव से आपने आसपास के वातावरण में प्रसन्नता बिखेरेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी।
मिथुन : निकट संबंधों में मधुर संवाद से सुंदर छबि बनायें। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी भागेदारी संभव। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बनें। कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से नये उत्साह का संचार होगा।
कर्क : कुछ महत्वाकांक्षी योजनाएं सार्थक होंगी। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी। नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। कार्यक्षेत्र में संबंधियों का भरपूर लाभ मिलेगा।
सिंह : कुछ महत्वपूर्ण अभिलाषाओं की पूर्ति होगी। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।
कन्या : ग्रहों की अनुकूलता से अवरोधित कार्य हल होने के आसार बनेंगे। पुराने संबंधों से लाभ संभव। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे।
तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में ब्यय संभव संतान संबंधित महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति होगी। नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा।
वृश्चिक : कुछ मर्म-स्पर्शी घटनाएं दु:ख पहुंचा सकती हैं। पुरानी समस्याओं पर विजय प्राप्त कर सुख की अनुभूति करेंगे। नीरसता को मन पर प्रभावी न होने दें। शिक्षा में समुचित परिश्रम करने में असमर्थ होंगे।
धनु : वर्तमान कठिन एवं विषम परिस्थिति में ईश्वरीय आस्था से आशा की किरण जगेगी। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। सामाजिक सक्रियता से मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मकर : तामसी व गैर सांस्कारिक कार्यों की ओर आकषिर्त मन पर अंकुश लगायें। कुछ भौतिक आकांक्षाएं सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं।
कुंभ : पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर मन परेशान होगा। खाली मन में नीरसता का एहसास होगा। प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव परन्तु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। घर में खुशहाली रहेगी।
मीन : नकारात्मक चिंताओं को त्याग अपनी क्षमताओं पर भरोसा करें। नौकरी-पेशे में अधिकारियों व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। राजनीतिक क्षेत्र के लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
Tweet![]() |