बृहस्पतिवार, 21 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 21 Apr 2022 12:46:14 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 21 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


बृहस्पतिवार, 21 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष : उच्च महत्वकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। भावनाओं से उद्वेलित आपका मन निकट संबंधों के सुख-दुख के प्रति चिंतित होगा। किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी।
बृषभ : भौतिक महत्वकांक्षाएं अभाव का एहसास होगा। परिजनों से कुछ भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। संतान संबंधित दायित्वों की पूर्ति हेतु मन चिंतित होगा। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
मिथुन : महत्वपूर्ण योजनाएं सार्थक होती नजर आएंगी। श्रेष्ठजनों से नजदीकियां पैदा होंगी। कुछ प्रबल भौतिक इच्छाएं आपको उद्वेलित करेंगी। रोजगार में लाभकारी स्थिति से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क : किसी पुराने संबंध के प्रति विशेष निकटता की अनुभूति करेंगे। सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा में वृद्धि होगी। पिता के सहयोग से मुश्किल भरे दिनों में राहत मिलेगी।
सिंह : भविष्य संबंधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्नक विचार लायेंगी। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। पूर्वाग्रहवश मन में संबंधों के प्रति नकारात्मकता न पालें।

कन्या : महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां अपनी पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन में आर्थिक सुदृढ़ता हेतु प्रेरित करेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपकी क्रियाशीलता बढ़ेगी।
तुला : कुछ नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी। आकस्मिक नई आशंकाओं से प्रभावित मन कोई गलत निर्णय ले सकता है। निकट संबंधों में कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। जीवन साथी का स्नेह मिलेगा।
वृश्चिक : अच्छी अभिव्यक्ति से संबंध मधुर बनेंगे। जरूरत से ज्यादा अपेक्षाएं रखना कष्ट की जननी बनेंगी। राजनीतिज्ञों को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।
धनु : निर्थक दूसरों की आलोचना न करें। भावनाओं पर नियंत्रण रख अपने दायित्वों के प्रति सजग होना, आपकी प्रगति का सूचक है। उच्छृंखलता व ब्यग्रता महत्वपूर्ण क्षेत्रों में एकाग्रता का अभाव पैदा करेगा।
मकर : मन नीरसता से प्रभावित होगा। कोई नई इच्छा बलवती होगी। परिजनों से किसी प्रकार की शिकायत पर खुलकर बात करें। कुछ बालसुलभता व असंयमित शब्दों का प्रयोग सगे-संबंधियों के बीच कटुता ला सकता है।
कुंभ : नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है।
मीन : जीविका क्षेत्र में मन आर्थिक सुदृढ़ता हेतु चिंतित होगा। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। आवेश व उच्छृंखलता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद व उत्साहपूर्ण होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment