सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 का राशिफल

Last Updated 18 Apr 2022 12:02:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 18 अप्रैल, 2022 का राशिफल

मेष : प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी। संबंधों की मधुरता हेतु आपस में विश्वास कायम करें।खास मुद्दे को लेकर परिजनों के मतभेद का सामना करना पड़ेगा। जीवन साथी का भावनात्मक स्नेह प्राप्त होगा।                
बृषभ : अच्छे अवसरों का लाभ उठानें में सक्षम बनें। कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जीवन का अनुसरण करें। अत्यधिक भावुक्ता से भावनात्मक शोषण की भी आशंका है।                      
मिथुन : भावुक्ता वश किसी संबंधी की बातें मन को कष्ट पहुंचा सकतीं है। अपने भाग्य को कोसना छोड़ अपने समय का सकारात्मक दिशा में लगाए। कार्य क्षेत्र में नए आसारों से उत्साहित होंगे।             
कर्क : बहुत दिनों से अवरोधित कोई कार्य हल होती नजर आएगी। उच्छृंखल व मजाकिया स्वभाव आस-पास के वातावरण में महत्ता तो बढ़ाएगा।आपके स्थितियों में आकस्मिक सुधार के आसार बन रहें।          
सिंह : परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।  आर्थिक क्षेत्र में परिश्रमानुकूल सफलता प्राप्त होगी। इसका भरपूर लाभ मिलेगा। शिक्षा-प्रतियोगिता में प्रयत्न सार्थक होगा।       

कन्या: असामाजिक तत्वों से दूरी बनाएं। रोजगार के क्षेत्र में हर संघर्ष पर विजय आने वाली बड़ी सफलता का आगाज कर रहा है। सरल व मिलनसार स्वभाव से संबंधों में लोकप्रिय होंगे।  
तुला : प्रणय संबंधों में केन्द्रित मन प्रियतम से मिलने के लिए व्याकुल होगा। कल्पनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्वाग्रह वश अपने निकटस्थ संबंधों के बारे में गलत धारणा पालना ठीक नहीं है।          
वृश्चिक : जीवन में नीरसता को कम करने के लिए मन को सकारात्मक दिशा दें। भौतिक व तामसिक जगत से प्रभावित मन भविष्य को लेकर चिन्तित होगा।  परिश्रम से आर्थिक लाभ के योग हैं।            
धनु : मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि तो होगी परन्तु इससे अभिमानी न बनें। भौतिक सुख-साधन में व्यय संभव। अपने अन्दर नए उर्जा की अनुभूति करेंगे। लेकिन बिगड़े हुए संबंधों को सुधारने की चेष्ठा करें।              
मकर :  सामाजिक मान-सम्मान व वर्चस्व में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र के प्रतिभा में निखार आयेगा।  अपनी स्थिति को लेकर मन में हीनता का वाश होगा।  महत्वपूर्ण पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति के आसार बनेंगे।          
कुंभ :  परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां मन को बोझिल करेंगी। किसी अचल सम्पत्ति क्रय हेतु प्रयत्न तीव्र। नये कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक होगा।   
मीन : प्रणय संबंध के प्रति मन केन्द्रित होगा। शासनसत्ता का लाभ मिलेगा। जीविका क्षेत्र में परिश्रम सार्थक होगा। कोई अवरोधित काम के प्रति मन विशेष रुप से चिन्तित होगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment