बृहस्पतिवार, 24 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बृहस्पतिवार, 24 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() बृहस्पतिवार, 24 मार्च, 2022 का राशिफल |
मेष : मधुरवाणी से सगे-संबंधियों के बीच प्रगाढ़ता बढ़ाएंगे। मन धार्मिकता व अध्यात्मिकता की ओर केंद्रित होगा। एक साथ परिजनों का सान्निध्य मिलेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य सार्थक होने के योग है।
बृषभ : परिजनों का सान्निध्य मिलेगा किंतु ऐसी कोई बात न करें, जिससे संबंधों में तनाव उत्पन्न हो। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में असमर्थता संभव।
मिथुन : असमाजिक तत्वों से दूरी बनायें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक क्षेत्र को लेकर मन परेशान होगा। भविष्य संबंधी कुछ चिंताएंब मन को परेशान करेंगी। ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी।
कर्क : निकट संबंधों में कुछ अप्रिय बातें दूरी पैदा करेंगी। मूल्यवान समय को व्यर्थ में जाया न करें। भौतिक आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। भविष्य की चिंता छोड़ वर्तमान में केंद्रित हों।
सिंह : खालीपन जैसी स्थिति मन को परेशान करेगी। बहुत सारे नकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेंगे। पूजा-पाठ व ईश्वरीय आस्थ में पूरा दिन ब्यतीत होगा। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा।
कन्या : ईश्वरी आस्था व पारंपरिक कार्यों में ब्यस्त रहेंगे। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों का सान्निध्य तो मिलेगा किंतु संबंधों में मधुर वाणी पर जोर दें। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
तुला : नई आकांक्षाएं मन को उद्वेलित करेंगी। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारंपरिक कार्यों में ब्यतीत होगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सावधानी अपेक्षित है। किसी इच्छित कार्य की पूर्ति से प्रसन्नता संभव।
वृश्चिक : आलस्य का त्याग करें। किसी नई योजना पर विचारमग्न होंगे। ईश्वरीय आस्थ में मन लीन होगा। कुछ अच्छे विचार मन को उत्साहित करेंगे। भावनात्मक रूप से अकेलेपन का एहसास होगा।
धनु : निर्मल मन के साथ अपनी दिनचर्या में ब्यस्त रहेंगे। ईश्वरीय आस्था में मन पूरी तरह से लीन होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। निर्थक दूसरों की आलोचना न करें।
मकर : अच्छे विचारों से संबंधों में लोकप्रिय होंगे। सामान्य दिनचर्या के साथ बीत रहे जीवन में उत्साह का अभाव रहेगा। स्वास्थ का पूरा ख्याल रखें। सब कुछ सामान्य होते हुए भी मन अरुचि का शिकार होगा।
कुंभ : भावुकता व्यावहारिक जगत के अनुकूल चलने में बाधक होगी। सगे-संबंधों में नैतिक कर्तव्यों से विमुख न हों। नये कार्यों में संलग्नता से लाभ संभव। कार्यक्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी।
मीन : ईश्वरीय आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक चिंताएं मन को परेशान करेंगी। नये कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी। किसी संबंधी अथवा खुद के अस्वस्थता से परेशान होंगे। आलस्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अवरोधक होगा।
Tweet![]() |