शुक्रवार, 25 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार, 25 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() शुक्रवार, 25 मार्च, 2022 का राशिफल |
मेष : योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे एवं प्रतिभाओं को उजागर करेंगे। संतान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी। देवी की आराधना में पूरा समय ब्यतीत होगा। अच्छी योजनाओं के आपकी सक्रियता रहेगी।
बृषभ : अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छबि बनाएंगे। किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था हेतु मन केंद्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि करेगी। प्रयासरत् क्षेत्रों में अवराध समाप्त होंगे।
मिथुन : पारिवारिक समस्याओं का हल निकालने में केंद्रित होंगे। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा। आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन परेशान होगा।
कर्क : नौकरी-पेशे में सुखद वातावरण बनेगा। विद्यार्थियो को ग्रहों की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। बिना वजह दूसरों की आलोचना न करें। ईश्वरीय कृपा आप पर बढ़ेगी।
सिंह : व्यवासायिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें। सकारात्मक विचार व नए उद्देश्य के साथ स्वयं को सक्रिय करें। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बने।
कन्या : सामाजिक संबंधों में संतुलित व्यवहार व वाक्यपटुता से आपकी गरिमा बढ़ेगी। परिजनों से कुछ मन-मुटाव संभव। ईश्वरीय आस्था से समस्याएं हल होंगी। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी।
तुला : आवेश मे कोई निर्णय न लें। छोटी-मोटी यात्राएं संभव। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। शंकाओं पर काबू रखें एवं ईश्वर भरोसा रखें।
वृश्चिक : अत्याधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियंत्रण रखें। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।
धनु : धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केंद्रित होगा। नये रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। व्यवहार कुशलता से सगे-संबंधियों के बीच लोकप्रिय होंगे।
मकर : मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियंत्रण रखें। भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में ब्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे।
कुंभ : शासन-सत्ता के लोगों के साथ निकटता बढ़ेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणाम का लाभ प्राप्त होगा। किसी श्रेष्ठजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा। जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव।
मीन : किसी नये कार्य से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
Tweet![]() |