बुधवार, 23 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 23 Mar 2022 12:00:19 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार, 23 मार्च, 2022 का राशिफल।


बुधवार, 23 मार्च, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:21, काशी-प्रात: 05:59, कानपुर-प्रात: 06:09, पटना-प्रात: 05:50, देहरादून-प्रात: 06:18, गोरखपुर-प्रात: 05:57, लखनऊ-प्रात: 06:07 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 06:33, काशी-सायं 06:10, कानपुर-सायं 06:21, पटना-सायं 06:01, देहरादून-सायं 06:30, गोरखपुर-सायं 06:09, लखनऊ-सायं 06:18 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-प्रात: 09:39, काशी-प्रात: 09:22, कानपुर-प्रात: 09:31, पटना-प्रात: 09:13, देहरादून-प्रात: 09:32, गोरखपुर-प्रात: 09:18, लखनऊ-प्रात: 09:27 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-अर्धरात्रियोत्तर 00:03, काशी-रात्रि 11:30, कानपुर-रात्रि 11:44, पटना-रात्रि 11:22, देहरादून-अर्धरात्रियोत्तर 00:03, गोरखपुर-रात्रि 11:32, लखनऊ-रात्रि 11:43 बजे। राहुकालम 12:00 बजे से 13:30 बजे तक। राष्ट्रीय चैत्र 02, शक् संवत् 1943। चैत्र कृष्ण षष्ठी, संवत् 2078, सौर (मीन) चैत्र मास की 10, प्रविष्टें। सावान 19, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। बसंत ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष षष्ठी अर्धरात्रियोत्तर 02:16 बजे तक तदन्तर सप्तमी तिथि प्रारम्भ। अनुराधा नक्षत्र सायं 18:52 बजे तक तदन्तर ज्येष्ठा नक्षत्र प्रारम्भ। वज्र योग प्रात: 10:19 बजे तक तदन्तर सिद्धि योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात वृश्चिक राशि में ही संचरण करेगा। भद्रा प्रारम्भ अप. 16:16 बजे से।
मौसम : उत्तर एवं मध्य क्षेत्रों में दिन का मौसम साफ होगा एवं पूर्ववत दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी।



मेष : पूर्वाग्रहवश मन में सगे-संबंधों के प्रति नकारात्मकता को न पालें। ईश्वरीय आस्था से उत्साहित होंगे। जीवन की कठिनाइयों के कारण मन में हीनता न आने दें। अपनी क्षमताओ पर भरोसा रखेकं।
बृषभ : भावनाओं से उद्वेलित मन से गलतियां स्वाविक हैं। किसी नये कार्य में मन केंद्रित होगा। अपने तथा अपने परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें। पूरा दिन ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होगा।
मिथुन : परिजनों की छोटी-छोटी बातों का बुरा न माने। निराशावादी विचारों का त्याग करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद संभव। माता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। देवी अराधना से समस्या का निदान होगा।
कर्क : परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं रहेंगी।  परिजनों के सान्निध्य से मन उत्साहित रहेगा। निकट संबंधों में अपनी वाणी पर संयम रखें। अपने इष्ट देव की अराधना कर कोई नया कार्य शुरू करें।
सिंह : जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। परिजनों के सान्निध्य से मन में उत्साह का संचार होगा।
कन्या : धार्मिकता व अध्यात्मिकता से परिपूर्ण दिन होगा। अपका मन किसी सकारात्मक दिशा की ओर केंद्रित होगा। रोजगार क्षेत्र में ब्यस्तता बढ़ेगी। कठिन घड़ी में परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
तुला : पुरानी बातों को भूल नई शुरुआत करने का बेहतर अवसर है। मां दुर्गा की आराधना से संबंधों में सुधार होगा। दाम्पत्य जीवन में कटुता खत्म होगी। अपने व परिजनों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखें।
वृश्चिक : दिनचर्या को सुधार सकारात्मक दिशा में केंद्रित हों। इस समय थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दें। परिजनों का स्नेह एवं सान्निध्य उत्साह में संचार करेगा। घर में खुशहाली रहेगी।
धनु : निकट संबंधों में किसी की कटु वाणी मन को दुखित करेगी। ईश्वरीय आस्था में केंद्रित होंगे। आकस्मिक कुछ लाभ के आसार बनेंगे। अच्छी भावनात्मक अभिव्यक्ति से निकटता लाएंगे।
मकर : निराशा त्याग मन को आशावादी विचारों से सिंचित करें। पुरानी समस्याओं को हल कर सुख की अनुभूति करेंगे। धार्मिक क्रिया-कलापों में ब्यस्त रहेंगे। परिजनों के सान्निध्य से उत्साहित होंगे।
कुंभ : गणोश जी की आराधना आपके लिए लाभप्रद है। परिजनों के एकत्रित होने से छोटी-मोटी बातें कटुता का कारण बन सकती हैं। आपका मन अध्यात्मिक विचारों की तरफ केंद्रित होगा।
मीन : अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें और खानपान में परहेज करें। अवरोधित कार्यों के हल होने के आसार बनेंगे। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवन साथी का स्नेह ऊर्जावान बनाएगा।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment