मंगलवार, 22 मार्च, 2022 का राशिफल
जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार, 22 मार्च, 2022 का राशिफल।
![]() मंगलवार, 22 मार्च, 2022 का राशिफल |
मेष : भावनात्मक अपेक्षाएं कष्ट की जननी बनेंगी। आवेश पर नियंत्रण रखें। दुबिधाओं को त्याग सही व स्वच्छ योजनाओं पर केंद्रित हों। रोजगार में लाभकारी स्थिति रहेगी। घर में खुशहाल वातावरण रहेगा।
बृषभ : आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन प्रयत्नशील होगा। कार्यक्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां परेशान करेंगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
मिथुन : नई सकारात्मक सोच से प्रगति के आसार बढ़ेंगे। दूसरों की सफलता को देख अपने अन्दर हीनता न आने दें। दुनियादारी में समय देने से अच्छा होगा कि थोड़ा घर में समय देने की चेष्ठा करें।
कर्क : अच्छी योजनाओं द्वारा महत्वपूर्ण कार्यों की समयानुकूल पूर्ण करने में सक्षम होंगे। रोजगार क्षेत्र में धनागम के नये स्रोत बनेंगे। मन में भावनाओं पर निययतण्ररख अपने दायित्वों के प्रति सजग हों।
सिंह : किसी महत्वपूर्ण दायित्व की पूर्ति हेतु समुचित साधन व्यवस्था हेतु चिंता संभव। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियो के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नई आकांक्षाएं मन पर प्रभावी होंगी।
कन्या : भौतिक-सुख साधन हेतु व्यय संभव। प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी किंतु सामाजिक मर्यादा का उल्लंघन न होने दें। राजनीतिज्ञों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार क्षेत्र में लोगों का सहयोग प्राप्त होगा।
तुला : बुद्धिमत्ता द्वारा हर दिशा में स्वयं को पारंगत सबित करेंगे। ईश्वरीय आस्था से भौतिक कष्ट दूर होंगे। जीवन साथी से कुछ मुद्दों पर वैचारिक मतभेद की आशंका है।
वृश्चिक : मन में कुछ नई इच्छाएं बलवती होंगी। व्यावसायिक योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। माता के स्वास्थ्य के प्रति कुछ चिंताएं रहेंगी। रोजगार में अच्छे लाभ के आसार बनेंगे।
धनु : भविष्य संबधी कुछ चिंताएं मन में नकारात्मक विचार ला सकती हैं किंतु कुछ अच्छे आसारों से मन में प्रसन्नता संभव। भौतिकता की लोलुपतावश दूसरों के चढ़ाने में आकर आर्थिक क्षति कर सकते हैं।
मकर : आंतरिक प्रतिभाओं द्वारा सगे-संबंधों में प्रभावी बनेंगे। घरेलू दायित्वो के प्रति सक्रियता से आपकी महत्ता बढ़ेगी। रोजगार में अच्छी आशाएं प्रसन्नता लाएंगी किंतु कुछ चिंताएं भी रहेंगी।
कुंभ : किसी पुराने संबंध के प्रति निकटता बढ़ेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनाने का प्रयास करें। नये दायित्वों की पूर्ति हेतु परिश्रम तीव्र होगा। पूजा-पाठ में पूरा दिन मन केंद्रित होगा।
मीन : कुछ नई अभिलाषाएं आपको हतोत्साहित करेंगी। भौतिकता के आधार पर थोड़ा असंतोष हो सकता है। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। पारिवारिक वातावरण उत्साहित रहेगा।
Tweet![]() |