सोमवार, 21 मार्च, 2022 का राशिफल

Last Updated 21 Mar 2022 12:34:07 AM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए सोमवार, 21 मार्च, 2022 का राशिफल।


सोमवार, 21 मार्च, 2022 का राशिफल

दैनिक सूर्योदय : दिल्ली-प्रात: 06:24, काशी-प्रात: 06:01, कानपुर-प्रात: 06:12, पटना-प्रात: 05:52, देहरादून-प्रात: 06:20, गोरखपुर-प्रात: 05:59, लखनऊ-प्रात: 06:09 बजे। दैनिक सूर्यास्त : दिल्ली-सायं 18:32, काशी-सायं 18:09, कानपुर-सायं 18:20, पटना-सायं 18:00, देहरादून-सायं 18:29, गोरखपुर-सायं 18:08, लखनऊ-सायं 18:17 बजे। दैनिक चंद्रोदय : दिल्ली-रात्रि 21:48, काशी-रात्रि 21:19, कानपुर-रात्रि 21:31, पटना-रात्रि 21:10, देहरादून-रात्रि 21:47, गोरखपुर-रात्रि 21:19, लखनऊ-रात्रि 21:29 बजे। दैनिक चंद्रास्त : दिल्ली-प्रात: 08:17, काशी-प्रात: 07:57, कानपुर-प्रात: 08:07, पटना-प्रात: 07:48, देहरादून-प्रात: 08:11, गोरखपुर-प्रात: 07:54, लखनऊ-प्रात: 08:04 बजे। राहुकालम 07:30 बजे से 09:00 बजे तक। राष्ट्रीय फाल्गुन 30, शक् संवत् 1943। चैत्र कृष्ण तृतीया, सम्वत् 2078, सौर (मीन) चैत्र मास की 08, प्रविष्टें। सावान 17, हिजरी 1443 (मुस्लिम)। शिशिर ऋतु। चैत्र कृष्ण पक्ष तृतीया (03) प्रात: 08:20 बजे तक, तदन्तर चतुर्थी तिथि प्रारम्भ। स्वाती नक्षत्र रात्रि 21:30 बजे तक, तदन्तर विशाखा नक्षत्र प्रारम्भ। व्याघात योग अपराह्न 15:53 बजे तक, तदन्तर हषर्ण योग प्रारम्भ। चन्द्रमा पूरा दिन-रात तुला राशि में संचरण करेगा। भद्रा समाप्त प्रात: 08:20 बजे तक, संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी वत, राष्ट्रीय चैत्र मास आरम्भ, यायीजय योग सूर्योदय से प्रात: 08:20 बजे तक।      
मौसम: पूरे उत्तर भारत में पूर्ववत् दिन की अपेक्षा तापमान में वृद्धि होगी। दिन का मौसम साफ होगा और अच्छी धूप निकलेगी। पूरे मध्य भारत में दिन में तेज धूप के साथ हवा भी चलेगी। दिन में तेज धूप रहेगी।  



मेष: ईश्वर व अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखें। आवेश में कोई निर्णय मत लें। नियोजित परिश्रम द्वारा समस्याओं पर विजय प्राप्त करेंगे। छोटी-मोटी यात्राएं अपेक्षित हैं। शंकाओं पर काबू रखें।            
बृषभ: अपनी वाकपटुता से संबंधों में लोकप्रियता मिलेगी। धार्मिक क्रिया-कलापों में मन केन्द्रित होगा। महत्वपूर्ण कार्यों में आलस्य न करें। कुछ नई आशाएं मन में खुशियों का संचार करेंगी।                 
मिथुन: नए रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी का भावनात्मक सहयोग प्राप्त होगा। अत्यधिक संवेदनशीलता संबंधों में कष्ट की जननी हो सकती है। अत: इस पर नियत्रंण करें।            
कर्क: भौतिक जगत की ओर आपका मन आकषिर्त होगा। सामाजिक संबंधों के निर्वहन में व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य हल होंगे। मौसम के अनुकूल आहार-विहार पर नियत्रंण करें।           
सिंह: जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन में निराशा संभव। शिक्षा-प्रतियोगिता में समुचित परिणम का लाभ प्राप्त होगा। किसी श्रेष्टजन के प्यार से मन प्रसन्न होगा।            
कन्या: जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई सुखद आसार मन को प्रसन्न करेगा। किसी नए कार्य से काफी लोकप्रियता बढ़ेगी। धार्मिक व सामाजिक क्रिया-कलापों में रुचि बढ़ेगी।              
तुला: अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता अर्जित करेंगे, और प्रतिभाओं कों उजागर करेंगे। हर रिश्ते में अपने अनुकूल अपेक्षा आपकी सबसे बड़ी मुर्खता है।  सन्तान संबंधी दायित्वों की पूर्ति होगी।          
वृश्चिक:  किसी महत्वपूर्ण आयोजन की व्यवस्था में मन केन्द्रित होगा। राजनीति में सक्रियता से आपके वर्चस्व में वृद्धि होगी। अच्छी योजनाओं के साथ आपकी सक्रियता प्रगति का मार्ग खोलेगी।          
धनु: प्रयासरत क्षेत्र में अवरोधों का समय समाप्त होगा। अच्छी भावनाओं से संबंधों में अच्छी छवि बनाएंगे। कोई महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता से मन प्रसन्न होगा।       
मकर: उच्च महत्वाकांक्षाएं व्यावसायिक क्षेत्र में अधिक परिश्रम के लिए प्रेरित करेंगी। मौसम के अनुसार परिवर्तन से स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सतर्कता अपेक्षित है।
कुंभ: नौकरी-पेशे में भी सुखद वातावरण बनेगा। अक्सर दूसरों की आलोचना अच्छी बात नहीं। निराशा व शंकोच छोड़ आशावादी बनें। अपने प्रतिभाओं व क्षमताओं को पहचान सही दिशा में परिश्रम करें।    
मीन: परिजनों से भावनात्मक कष्ट हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की पूर्ति होगी। सामाजिक संबंधों में सन्तुलित व्यवहार व वाक्यपटुता आपकी गरिमा में वृद्धि करेगी।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment