20 से 26 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

Last Updated 19 Mar 2022 11:47:21 PM IST

जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 से 26 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल।


20 से 26 मार्च, 2022 तक का साप्ताहिक राशिफल

मेष-पुरानी समस्याओं के समाधान के भी आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण अवरोधित कार्य सम्पन्न होंगे। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में मन केन्द्रित होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रयत्न तीव्र होगा। रविवार व सोमवार को आकस्मिक कोई सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। बहुत दिनों से अवरोधित कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने के आसार बनेंगे। आय के साधन सुलभ होंगे। बुधवार व शनिवार को किसी महत्वपूर्ण कार्य में अवरोध से मन चिन्तित होगा। पुराने संबंधों में प्रगाढ़ता तो बढ़ेगी। परन्तु अपयश व लांछन से बचें। आपका गम्भीर स्वभाव रिश्तों में भावनात्मक आदान-प्रदान में कमी लाता है। इसमें सुधार लाएं।      
वृषभ-सुन्दर संभावनाएं मन में नए उमंग का संचार करेंगी। अच्छी योजनाओं द्वारा सफलता के योग हैं। कुछ नए आय के साधन सुलभ होंगे। पुरानी सभी समस्याओं पर विजय प्राप्त होगी। कोई लम्बी दूरी की यात्रा के योग हैं। भावनात्मक रिश्तों एवं प्रयासरत् क्षेत्रों में उसके परिणाम के प्रति मन चिन्तित होगा। कुछ महत्वपूर्ण सफलताओं के प्रति आशान्वित होंगे। जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रविवार व मंगलवार को शासन-सत्ता में आपकी पकड़ मजबूत होगी। कार्य क्षेत्र में अपने बौद्धिक क्षमता का लाभ उठाएंगे। शुक्रवार व शनिवार किसी महत्वपूर्ण उद्देश्य से की गई यात्रा में कठिनाइयां संभव।      
मिथुन-आर्थिक क्षेत्र में नयी योजनाओं के क्रियान्वित होने से प्रगति के आसार बनेंगे। उच्च स्तरीय व्यक्तियों से निकटता प्रगति के ओर अग्रसर करेगी। शिक्षा-प्रतियोगिता की दृष्टि से समुचित परिश्रम के लिए मन केन्द्रित होगा। हर जगह दूसरों की आलोचना न करें। रोजगार क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन का समय हो सकता है। आकस्मिक कोई यात्रा लाभप्रद हो सकती है। सोमवार व मंगलवार को ईश्वरीय आस्था में वृद्धि होगी। शासन- सत्ता के क्षेत्र के लोगों के लिए समय अनुकूल होगा और आप अपने उच्च पराक्रम के साथ स्थितियों का सामना करने में सक्षम होंगे। किसी नए व्यवसाय के प्रति आपका आकषर्ण बढ़ेगा। परिवार में किसी की अस्वस्थता से मन चिन्तित होगा।

कर्क-सामाजिक कार्यों व संबंधों के निर्वहनमें सक्रियता से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। समय बड़ा मूल्यवान है। अत: इसे व्यर्थ न गंवाएं। नये-नये कार्यों पर मन केन्द्रित होगा। कमजोर मनोबल वश नकारात्मक चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। पारिवारिक वातारण से भावनात्मक असन्तुष्टि संभव। जीविका क्षेत्र में परिश्रम का लाभ प्राप्त होगा। सोमवार व बुधवार को स्वास्थ्य में छोटी-मोटी परेशानियां संभव हैं। शुक्रवार व शनिवार को प्रयासरत क्षेत्रों में सफलता प्राप्त होगी।  रोजगार की दिशा में प्रयत्न सार्थक होंगे। विद्यार्थी थोड़ा कैरियर को लेकर परेशान होंगे।  
सिंह-राजनीतिज्ञों के लिए थोड़ा उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। श्रेष्टजन या अभिभावक से भावनात्मक कष्ट संभव। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें। बढ़तर हुई जिम्मेदारियां समयानुकूल पूर्ति हेतु मन पर दबाव बनाएंगी। अनवरत् परिश्रम द्वारा अपने महत्वपूर्ण योजनाओं को सार्थक करेंगे। रविवार व सोमवार को आर्थिक सुदृढ़ता हेतु मन नई योजनाओं पर केन्द्रित होगा। भौतिक सुखो में वृद्धि होगी। वृहस्पतिवार व शुक्रवार को अपने व्यवहारकुशलता से संबंधों में प्रगाढ़ता लाएंगे। कार्य क्षेत्र में अनुकूल स्थिति से मन प्रसन्न होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी प्रतिभा में निखार आयेगा।
कन्या-सभी परिजनों का सानिध्य प्राप्त होगा। कुछ आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा। राजकीय कर्मचारियों के स्थान परिवर्तन के प्रबल योग हैं। किसी नए व्यवसाय में पूंजी निवेश से पूर्व अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लें। आर्थिक कठिनाईयां आपको परेशान करेंगी। निकटस्थ संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी हो सकती हैं। किसी महत्वपूर्ण कार्य की सार्थकता के लिए परिश्रम तीव्र होगा। आकस्मिक कोई लम्बी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। राजकीय कर्मचारियों के लिए व्यस्तता का समय होगा। कर्जदारों  से कुछ कहासुनी हो सकती है। आलस्य महत्वपूर्ण लाभ से वंचित कर सकता है। परिजनों की बातों को दिल पर मत लें।   
तुला-अच्छे व प्रगतिशील विचारों से मन प्रभावित होगा। महत्वाकांक्षाओं को फलित करने में मन बेचैन होगा। यह समय जीवन में बड़े परिवर्तन का है। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लाएगी। घर-परिवार में जिम्मेदाराना व्यवहार प्रशंसा का हकदार बनाएगा। किसी नए कार्य में रुचि से मन में उत्साह का संचार होगा। राजकीय कर्मचारियों के लिए नौकरी का वातावरण थोड़ा अरुचिकर हो सकता है और स्थान परिवर्तन के भी योग हैं। वृहस्पतिवार व शनिवार को कल्पनाओं में जीना छोड़ भौतिक जगत के अनुरूप चलने का प्रयत्न करें। अनावश्यक कार्यों में समय बर्वाद न करें। अपने मन को किसी रचनात्मक व अच्छे कार्य में लगाएं।
वृश्चिक-कोई धार्मिक आयोजन में व्यस्तता बढ़ेगी। प्रयासरत क्षेत्रों में मनोवांछित सफलता की अनुभूति होगी। ईश्वरीय आस्था से पूरिपूर्ण आपका मन अध्यात्मिक विचारों से प्रभावित होगा। कुछ नई शंकाएं पुराने संबंधों में कटुता पैदा कर सकती हैं। अत्यधिक भागदौड़ से मन खिन्न होगा। सोमवार व मंगलवार को आय-व्यय में सन्तुलन बनाएं। हड़बड़ी में कोई कार्य न करें। अन्यथा त्रुटियां स्वाभाविक हैं। अपने अवयस्कता पूर्ण व्यवहार पर नियंत्रण करें क्योंकि कार्य क्षेत्र में यह आपकी छवि पर बुरा प्रभाव डालता है। वृहस्पतिवार व शनिवार को उच्चस्तरीय व्यक्तियों से निकटता का लाभ प्राप्त होगा। परिजनों व निकटस्थ संबंधों से सुखद व उत्साह अनुभूति  होगी।
धनु-मन सामाजिक व मांगलिक कार्यों में केन्द्रित हो सकता है। पूर्वाग्रह से आशंकित मन पर नियंत्रण कर अच्छे अवसरों का लाभ उठाएं। महत्वाकांक्षाएं सकारात्मकता हेतु आपको उद्वलित करेंगी। रविवार व सोमवार को किसी महत्वपूर्ण दायित्व की सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ति के लिए मन चिन्तित होगा। लाभ के अच्छे अवसर मन में प्रसन्नता लाएंगे।  वृहस्पतिवार व शनिवार को आपनी क्रियाशीलता द्वारा प्रगति की ओर अग्रसर होंगे। उत्साहपूर्वक नई योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए प्रयत्नशील होंगे। उच्चस्तरीय व्यक्ति से निकटता बढ़ेगी।
मकर-कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलताओं के अवसर बनेंगे और कार्यकुशलता व प्रतिभा का जौहर बिखेरेंगे।  प्रयासरत क्षेत्रों में अवरोध तथा दाम्पत्य जीवन में कष्ट संभव। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिन्तित होगा। रविवार व सोमवार को घर-परिवार में कोई मांगलिक आयोजन भी संभव है। पारिवारिक जिम्मेदारियों की व्यस्तता बढ़ेगी। महत्वपूर्ण कार्यों में अर्थ व्यय के योग हैं। सामाजिक व व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। पारंपरिक व धार्मिक कार्यों में आस्था बढ़ेगी। शुक्रवार व शनिवार को महत्वपूर्ण व संवेदनशील स्थिति में बचकाना स्वभाव से कार्यक्षेत्र में छवि कुप्रभावित हो सकती है अत: इसमें सुधार लाएं। नौकरी में किसी सहकर्मी से मतभेद संभव।
कुंभ-अच्छे विचार आन्तरिक प्रतिभाओं को उजागर करने में सक्षम करेंगे। राजनैतिक क्षेत्र के व्यक्तियों के लिए अनुकूल वातावरण का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी अपेक्षित है। कुछ अप्रिय बातों से संबंधों में कटुता की आशंका है। नौकरी के क्षेत्र में अनवरत श्रम से मन खिन्न होगा। सभी के प्रति अच्छी भावनाएं होते हुए भी अपने को अच्छा साबित करने में असमर्थ होंगे। मन में ढेर सारी चिन्ताओं का समावेश होगा। सोमवार व  मंगलवार को प्रयासरत् क्षेत्रों में थोड़े अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में अत्यधिक श्रम वश आलस्य संभव। महत्वपूर्ण दायित्वों के प्रति समुचित व्यवस्था हेतु मन चिन्तित होगा।  उच्चस्तरीय संबंधों का लाभ प्राप्त होगा। अभिभावकों के भावनात्मक सहयोग से उत्साह में वृद्धि होगी।
मीन-इस सप्ताह महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में अर्थाभाव अवरोधक बन सकता है। भौतिक सुख-साधनों की पूर्ति में अत्यधिक व्यय के योग हैं। कुछ आर्थिक कठिनाइयां मन को परेशान करेंगी। परिवार में कुछ बातें मन को भावनात्मक कष्ट पहुचा सकती हैं। नैतिकता-अनैतिकता के मध्य मन भौतिक परिवेश मे तालमेल बैठाने में असमर्थ होगा। रविवार व सोमवार को किसी निकटस्थ संबंधी  से भावनात्मक कष्ट की आशंका है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में कुछ चिन्ताएं मन पर प्रभावी होंगी। शुक्रवार व शनिवार को शासन सत्ता के लोगों को लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी महत्वपूर्ण कार्य हेतु प्रयत्न सार्थक होगा। किसी मित्र की मध्यस्थता से बिगड़े हुए संबंधों में सुधार संभव।



Post You May Like..!!

Latest News

Entertainment